बॉलीवुड

मां संग पढ़ाई कर रही बच्ची है सुंदर बॉलीवुड हीरोइन, आमिर खान से रहा लव अफेयर, पहचानिये

बचपन के दिन भी बड़े यादगार हुआ करते थे। तब लाइफ में सब कुछ अच्छा चलता था। बस खाओ पियो और ऐश करो। बाकी लाइफ की कोई टेंशन नहीं। हालांकि जब थोड़े बड़े हुए तो एक टेंशन जरूर था। पढ़ाई लिखाई का टेंशन। बहुत से बच्चों को बचपन में पढ़ाई के नाम पर बड़ा आलस आता था। ऐसे में मां उन्हें जबरदस्ती पढ़ने बैठा देती थी। इस दौरान कुछ बच्चे रो भी देते थे। आज हम आपको ऐसे ही एक बच्ची से मिलाने जा रहे हैं जिसकी पुराने दिनों की पढ़ाई की तस्वीर वायरल हो रही है। यह लड़की आज बॉलीवुड की हिरोइन है।

बॉलीवुड हीरोइन है पढ़ाई कर रही ये बच्ची, पहचाना?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक बच्ची अपनी मां के साथ पढ़ाई करती हुई दिखाई दे रही है। यह बच्ची बॉलीवुड में जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है। यह दिग्गज अभिनेता आमिर खान जैसे बड़े कलाकार संग काम कर चुकी है। इतना ही नहीं इसका नाम आमिर खान के साथ लव अफेयर की खबरों में भी जुड़ा था। तो क्या अब आपने इस बच्ची को पहचाना?

अब तक आप समझ गए होंगे कि हम यहां जिस बच्ची की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख है। यह फातिमा के बचपन की तस्वीर है जिसमें वह अपनी मां के साथ बैठकर पढ़ाई कर रही है। हालांकि इस तस्वीर को देख लग रहा है कि उनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है इसलिए वह रोने जैसा मुंह बना रही है। आज हम आपको सना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

बचपन में ही हो गया था एक्टिंग डेब्यू

फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद में हुआ था। वह वर्तमान में 31 साल की हैं। वह साल 1997 में चाची 420 नाम की फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थी। लीड एक्ट्रेस के रूप में उन्होंने डेब्यू आमिर खान की फिल्म दंगल से किया था। इसमें वह आमिर खान के किरदार महावीर सिंह फोगाट की बेटी गीता फोगाट बनी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही थी।

इसके बाद फातिमा आमिर खान सॉन्ग एक और फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी नजर आई। इस फिल्म में आमिर खान और फातिमा शेख के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसके अलावा सना को थार, लूडो जैसी फिल्मों में भी देखा गया। वह जल्द फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक सैम बहादुर में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी करती नजर आएंगी।

आमिर खान संग जुड़ा नाम

fatima sana shaikh

कुछ समय पहले फातिमा का नाम आमिर खान के साथ लव अफेयर की खबरों में भी जुड़ा था। दोनों को कई बार सार्वजनिक स्थानों पर साथ देखा गया। कुछ लोग तो यह भी कह रहे थे कि आमिर खान का दूसरी बीवी से तलाक फातिमा की देन है। वैसे आपको फातिमा सना शेख कैसी लगती है हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button