मनोरंजन

Video: शादी में दिखा दुल्हन का रोमांटिक अंदाज, डांस से लूटी महफिल

शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन पहले से बहुत सी प्लानिंग करते हैं। जैसे कपड़ों की शॉपिंग, खाने का मेनू, सजावट, वेडिंग एंट्री और डांस परफॉरमेंस वगैरह वगैरह। डांस की बात करें तो इसके बिना हर शादी अधूरी मानी जाती है। इसमें दोस्त, रिश्तेदार और यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन समेत हर कोई डांस करता है।

दुल्हन ने डांस से लूटी महफिल

सोशल मीडिया के इस जमाने में दुल्हन के डांस का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। अब हर दुल्हन अपनी शादी में दूल्हे राजा के लिए डांस करना पसंद करती है। वह इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डालती है। यहां की दुनिया में दुल्हन के डांस सबसे अधिक वायरल होते हैं। कई बार दूल्हा भी दुल्हन का डांस में साथ देता है। आज हम आपको ऐसा ही एक क्यूट डांस दिखाने जा रहे हैं।

इस डांस वीडियो में दुल्हन शादी वाले दिन जमकर नाचती है। वह डांस फ्लोर पर आकर ऐसे ठुमके लगाती है कि खुद दूल्हा भी खुद को रोक नहीं पाता है। वह भी दुल्हन के साथ डांस करने लगता है। दुल्हन इस दौरान महरून रंग का लहंगा पहनकर कमर लचकाती है। वहीं दूल्हा क्रीम कलर की शेरवानी में ठुमके लगाता है। दोनों के डांस मूव्स बड़े ही प्यारे होते हैं। लेकिन असली महफ़िल दुल्हन लूट ले जाती है।

दूल्हे ने भी दिया डांस में पूरा साथ

दुल्हन बदल फिल्म के गाने ‘तुझे देख दिल मेरा डोले’ पर नाचती है। उसके डांस स्टेप्स और चेहरे के हावभाव कमाल के होते हैं। वह जब नाचना शुरू करती है तो सबकी निगाहें उस पर टिक जाती है। वैसे तो दूल्हा भी यहां नाचता है, लेकिन सबकी नजरें दुल्हन को ही निहारती रहती है। वह अपने दूल्हे के लिए नाचते हुए बड़ी प्यारी लगती है। उसका नाच दोनों के लिए एक खास मोमेंट क्रीऐट कर देता है।

दूल्हा दुल्हन के इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर संजय कुमार नाम के एक यूजर ने साझा किया है। इस वीडियो पर लोगों के खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “दुल्हन का डांस शानदार है।” दूसरे ने कहा “दुल्हन की अदाओं ने मुझे कायल कर दिया।” फिर एक शख्स बोला “मुझे दूल्हा दुल्हन की जोड़ी पसंद आई।” फिर एक कमेंट आता है “यार दोनों कितने क्यूट है।” बस ऐसे ही तारीफ़ों की बारिश होने लगी।

यहां देखें दुल्हन का क्यूट डांस वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Kumar (@sanja_ykumar1519)

वैसे आपको दुल्हन का यह डांस कैसा लगा? आपने अपनी शादी में किस गाने पर डांस किया था? अपने अनुभव कमेंट में साझा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button