बॉलीवुड

12 साल छोटी लड़की से की प्रकाश राज ने की दूसरी शादी, खूबसूरती के आगे सारा – जाह्नवी भी हैं फ़ैल

प्रकाश राज ने अपनी दमदार अदाकारी से दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी अपना जलवा बिखेरा है। वे अब तक अपने लंबे करियर में ढेरों फिल्मों में काम कर चुके हैं और अपनी अदाकारी से लोगों का दिल कई दफा जीत चुके हैं।

अपनी फिल्मों और अदाकारी के अलावा प्रकाश राज अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में बने रहते हैं। कई बार वे अपने बयानों को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो जाते है तो वहीं प्रकाश राज अपनी निजी जिंदगी से भी सुर्खियां बटोर लेते है। बता दें कि यह मशहूर अभिनेता दो-दो शादी कर चुका है।

प्रकाश का जन्म कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 26 मार्च 1965 को हुआ था। 57 वर्षीय प्रकाश तमिल, तेलुगु और फिर हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुके हैं। बड़े पर्दे पर उन्हें नकारात्मक भूमिका में देखा जाता है। वे अक्सर हीरो से पंगा लेते हुए नजर आते हैं। लेकिन आज बात उनकी असल निजी जिंदगी के बारे में।

prakash raj

प्रकाश ने पहली शादी साल 1994 में की थी। करीब 29 साल की उम्र में वे पहली बार दूल्हा बने थे और उनका विवाह ललिता कुमारी से हुआ था। हालांकि दोनों की शादी टूट गई थी। शादी के 15 सालों के बाद दोनों अलग हो गए थे। प्रकाश और ललिता ने साल 2009 में तलाक लेकर 15 साल का रिश्ता खत्म कर लिया था।

ललिता से अलग होने के बाद प्रकाश राज ने दूसरी शादी की। वे साल 2009 में ललिता से अलग हुए और साल 2010 में उन्होंने पोनी वर्मा से ब्याह रचा लिया। बता दें कि प्रकाश की पत्नी पोनी बॉलीवुड कोरियोग्राफर हैं।

बता दें कि पोनी बॉलीवुड के मशहूर गाने उ-लाला को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। यह गाना विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी की साल 2011 में आई हिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ का है। इस गाने को दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी ने गाया था।

पोनी से 12 साल बड़े हैं प्रकाश राज

प्रकाश राज ने पोनी से दूसरी शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। इस कपल ने 24 अगस्त 2010 को शादी की थी। शादी के समय पोनी 33 साल की थी और प्रकाश 45 साल के थे। अब पोनी 45 और प्रकाश 57 साल के है। प्रकाश अपनी पत्नी से उम्र में 12 साल बड़े हैं।

एक बेटे के माता-पिता हैं प्रकाश-पोनी

शादी के बाद प्रकाश और पोनी एक बेटे के माता-पिता बने। इस कपल के बेटे का नाम वेदांत है।

2 बार शादी कर चुके हैं प्रकश-पोनी

प्रकाश और पोनी ने शादी की 11वीं सालगिरह पर फिर से शादी की थी। प्रकाश ने बताया था कि उनका बेटा वेदांत उनकी शादी में दोबारा शामिल होना चाहता था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button