बेटे गोला संग मस्ती करती दिखीं भारती सिंह, फैंस ने बताया तैमूर से भी ज्यादा क्यूट: Video
![](https://www.hindubulletin.in/wp-content/uploads/2023/04/bharti-singh-son-13-4-23-2-780x421.jpg)
कॉमेडी की ‘क़्वीन’ कही जाने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह कभी अपने कॉमेडी वीडियो साझा करती रहती है तो कभी अपने बेटे के साथ मस्तीभरी तस्वीरें साझा करती रहती है। दरअसल, भारती सिंह अपने बेटे के साथ समय बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। ऐसे में उन्हें जब टाइम मिलता है तो वह अपने बेटे के साथ मस्तीभरी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है।
अब इसी बीच उन्होंने अपने बेटे के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया जिसमें दोनों मां-बेटे एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। तो आइए देखते हैं भारती के बेटे का नया वीडियो…
बेटे संग भारती का क्यूट अंदाज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह अपने बेटे के साथ झूमती मुस्कुराती हुई नजर आ रही है तो वहीं गोला यानिकि लक्ष्य भी अपनी मां की कंपनी जमकर एंजॉय करता हुआ दिखाई दे रहा है। देखा जा सकता है कि गोला येलो कलर की टीशर्ट पहने हुए क्यूट लग रहा है तो वहीं भारती सिंह डेनिम कुर्ता पहने हुए बेहद हसीन दिखाई दी। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था।
वही फैंस भी लक्ष्य की क्यूटनेस को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें जैसे ही भारती सिंह ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया तो यूजर्स भी तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। कई लोगों ने गोला को बहुत ही क्यूट बताया तो कई लोगों ने उन्हें तैमूर से भी ज्यादा क्यूट बता दिया। इसके अलावा भी कई लोगों ने गोला की कमेंट्स कर तारीफ की।
View this post on Instagram
दोबारा मां बनना चाहती हैं भारती
बता दें, हाल ही में भारती सिंह करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में बतौर गेस्ट पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे गोला को लेकर कई सारी बातचीत की। भारती सिंह ने बताया कि, “अच्छे लगते हैं मुझे जिद्दी बच्चे! मैं चाहती हूं मेरे बच्चा मॉल में लेटे ऐसे करके..मेरी इंसलट हो!”
इस दौरान भारती ने मजेदार अंदाज में बताया कि वो दोबारा मां बनना चाहती हैं। लेकिन, इस बार उन्हें बेटी चाहिए। भारती इस दौरान करीना से कहती है कि, क्या आप ऐसे किसी डॉक्टर को जानते हैं जिसके पास लड़की पैदा करने का कोई इंजेक्शन हो? इस पर करीना ने कहा- “मेरे दो बेटे हैं। मुझे कोई आईडिया नहीं है ऐसे किसी डॉक्टर का!” इसके बाद दोनों ठहाके मारकर हंसने लगती है।
बता दें, भारती सिंह ने हाल ही में अपने बेटे का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर टीवी से जुड़े कई सेलेब्स उनके बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।