बॉलीवुड

जब सलमान ने कर दिया ऐश्वर्या का बुरा हाल, चोट छिपाने चश्मा पहनकर आई अवॉर्ड लेने, देखें Pics

बॉलीवुड में वैसे तो कई लव अफेयर्स और ब्रेकअप चर्चा में रहे, लेकिन इसमें सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की लव स्टोरी ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी। दोनों की प्रेम कहानी ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। सलमान तो ऐश्वर्या के प्यार में पागल हो गए थे। वह उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन ऐश अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी।

सलमान ने कर दी थी ऐश्वर्या की ऐसी हालत

इस बीच सलमान ऐश्वर्या को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसीव हो गए थे। वह ऐश्वर्या पर शक करते थे। उन्हें लगता था कि उनका अपने को-स्टार संग अफेयर चल रहा है। इस चक्कर में वह कई बार उनके साथ गाली-गलोच और कथित मारपीट भी करते थे। सलमान की इन्हीं हरकतों से तंग आकर ऐश्वर्या ने उन्हें इग्नोर करना शुरू कर दिया था। लेकिन इस चीज ने सलमान का गुस्सा और बड़ा दिया। उनका व्यवहार बद से बदतर होता चला गया।

सलमान के गुस्से को देखते हुए ऐश्वर्या ने उसने ब्रेकअप कर लिया। बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने भाईजान पर फिजिकली एब्यूज का आरोप भी लगाया। सलमान ने ऐश्वर्या की पिटाई कर कैसी हालत कर दी थी इसकी एक तस्वीर भी मीडिया में छाई रही। ये तब की बात है जब सलमान और ऐश्वर्या का झगड़ा चरम सीमा पर था। इस बीच ऐश्वर्या एक अवॉर्ड शो में आई थी। यहां अवॉर्ड लेते समय उन्होंने अपनी आंखों पर चश्मा पहना था।

चोट छिपाने के लिए पहना चश्मा?

कयास लगाए गए कि ऐश्वर्या ने अपनी आंख की चोट छिपाने के लिए ये चश्मा पहना। लोगों ने अंदाजा लगाया कि उन्हें ये चोट सलमान खान ने ही दी होगी। हालांकि बाद में ऐश्वर्या ने कहा था कि उन्हें ये चोट सीढ़ियों से गिरने के कारण लगी है। लेकिन उनकी ये बात किसी को सजम नहीं हुई। सभी के लिए शक की सुई सलमान खान पर ही गई। हालांकि असली सच क्या था ये आज भी राज ही है।

ऐश्वर्या और सलमान के झगड़ों का एक और किस्सा बड़ा फेमस है। एक बार सलमान आधी रात को ऐश्वर्या के फ्लैट पर पहुंच गए थे। वहां वे सारी रात ऐश्वर्या का दरवाजा पीटते रहे। कहा जाता है कि उनके हाथों से खून तक निकलने लगा। उन्होंने ऐश्वर्या को बालकनी से कूदने की धमकी भी दी थी। उनके हंगामे को देखते हुए पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली थी। फिर किसी तरह मामला शांत हुआ था। कहा जाता है कि इस घटना के बाद ही ऐश्वर्या ने सलमान से ब्रेकअप कर लिया था। वह सलमान की हरकतों से बुरी तरह डर गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button