बॉलीवुड

डिलीवरी के 3 महीने बाद ही नाचने लगी आलिया भट्ट , RRR पर किया फुल एनर्जी से डांस – वीडियो

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इस समय वह अपनी बेटी राहा संग मां बनने का आनंद ले रही हैं। उन्होंने 6 नवंबर 2022 को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। इसके बाद से वह अपनी बेटी की देखरेख में व्यस्त थी। आमतौर पर डिलीवरी के बाद महिलाएं घर पर आराम करती हैं। कोई भी हेवी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करती हैं। लेकिन आलिया ने बच्चा पैदा करने के 3-4 महीने बाद ही स्टेज पर आकर आग लगा दी। उन्होंने एक शानदार परफॉरमेंस दी।

डिलीवरी के चंद महीनों बाद आलिया ने किया शानदार डांस

दरअसल आलिया ZEE CINE AWARDS 2023 पर पहुंची थी। यहां उन्होंने एक शानदार डांस कर सबको हैरान कर दिया। इस दौरान उनकी एनर्जी अलग ही लेवल पर थी। वह नंगे पैर साड़ी पहनकर पूरे जोश के साथ नाची। सबसे पहले उन्होंने अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के गाने ‘ढोलिड़ा’ से स्टेज पर एंट्री मारी। फिर अपनी अन्य फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाचो नाचो’ पर जमकर परफॉर्म किया।

आलिया जब नाच रही थी तो उनके साथ आयुष्मान खुराना भी दिखी। वहीं इस परफॉर्मेंस में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना भी नजर आए। इन सभी ने अवॉर्ड शो में एक अलग ही समां बांध दिया। आलिया ने अपनी क्यूटनेस और एनर्जी से वहां मौजूद सभी लोगों के दिल जीत लिए। हर कोई आलिया का यह परफॉर्मेंस देख खुश हुआ। वहीं कुछ लोग इस बात से हैरत दिखाने लगे कि कैसे आलिया ने डिलीवरी के चंद महीनों बाद भी इतना अच्छा डांस कर लिया।

एक्ट्रेस की एनर्जी देख दंग रह गए फैंस

आलिया की यह डांस परफॉर्मेंस जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग उनकी तारीफ़ों के पूल बांधने लगे। एक शख्स ने कहा “आलिया भट्ट की एनर्जी तो एकदम अलग ही लेवल की है।” दूसरे ने कहा “आलिया हमेशा फैंस को सप्राइज़ देती रहती हैं।” तीसरा यूजर बोला “आलिया तुम बेस्ट हो। मां बनने के बावजूद तुम्हारी एनर्जी में कोई कमी नहीं आई। तुम सबके लिए प्रेरणा हो।” बस इसी तरह और भी लोग तारीफ करने लगे।

यहां देखें आलिया की शानदार डांस परफॉर्मेंस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

काम की बात करें तो आलिया को आखिरी बार रणबीर कपूर संग ब्रह्मास्त्र फिल्म में देखा गया था। ये फिल्म दर्शकों को बड़ी पसंद आई थी। अब एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इसमें रणवीर सिंह उनके हीरो होंगे। वहीं वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी कर रही हैं। इसमें वह प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ संग दिखाई देंगी। वैसे आपको आलिया की यह डांस परफॉर्मेंस कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button