बॉलीवुड

अमिताभ-सुभाष से जावेद तक, इन सितारों के घर होली में उमड़ता था बॉलीवुड, इस वजह से करनी पड़ी बंद

देश-दुनिया में धूम धाम से होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हिंदूओं के इस त्यौहार की धूम पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। बॉलीवुड सितारें भी रंगों के इस त्यौहार को मनाना पसंद करते हैं। लेकिन बॉलीवुड में अब पहले जैसी बात नहीं रही।

एक समय बॉलीवुड के कई चर्चित परिवारों में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता था। इन परिवारों के घर पूरा बॉलीवुड होली मनाने के लिए उमड़ता था हालांकि समय के साथ ये चीजें बंद होती गई। आइए आज आपको पांच ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताते है जिनके घर पर कभी होली की जबरदस्त धूम देखने को मिलती थी लेकिन समय के साथ यह परंपरा खत्म हो गई।

सबसे मशहूर राज कपूर की होली

हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित कपूर परिवार में होली कभी बेहद धूमधाम से मनाई जाती थी। राज कपूर साहब के जमाने में होली का त्यौहार बेहतरीन तरीके से मनाया जाता था। राज कपूर की होली पार्टी में पूरा बॉलीवुड उमड़ता था।

बड़े-बड़े दिग्गज एक साथ नजर आते थे। राज साहब होली का जश्न आरके स्टूडियो पर रखते थे। सुबह से शाम तक खाना-पीना नाच-गाना हुआ करता था। बता दें कि साल 1988 में राज कपूर का निधन हो गया था और इसके बाद कपूर परिवार ने होली समारोह बंद कर दिया था।

यश चोपड़ा की होली

यश चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई शानदार फ़िल्में बनाई थी। यश चोपड़ा की होली पार्टी भी मशहूर थी। उनकी होली पार्टी उनके करीबी और स्टाफ के लोग शामिल होते थे। यह आयोजन यशराज स्टूडियो में होता था। हालांकि यश चोपड़ा के निधन के बाद यहां भी होली समारोह आयोजित नहीं किया गया।

सुभाष घई की होली पार्टी

हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सुभाष घई भी 80 के दशक में में अपने मड आइलैंड वाले बंगले पर होली पार्टी का आयोजन किया करते थे जिसमें बड़े-बड़े सेलेब्स हिस्सा लिया करते थे। हालांकि बाद में सुभाष ने होली पार्टी बंद कर दी थी।

अमिताभ बच्चन की होली पार्टी

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन के घर पर भी एक समय होली का जश्न शानदार अंदाज में मनाया जाता था। पूरे परिवार के साथ बिग बी धूमधाम से होली मनाया करते थे। उनकी होली पार्टी में बड़े-बड़े सेलेब्स शिरकत करते थे।

बिग बी होली का जश्न अपने परिवार और फ़िल्मी दुनिया के साथियों के साथ अपने जुहू वाले बंगले पर मनाया करते थे। हालांकि साल 2008 में जब मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था तो बिग बी ने फिर होली समारोह का आयोजन बंद कर दिया था।

शबाना आजमी-जावेद अख्तर

मुस्लिम जोड़ी शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी एक समय भी होली पार्टी का आयोजन किया करते थे। बॉलीवुड की यह महशूर जोड़ी भी अपने करीबियों और बॉलीवुड सेलेब्स संग खूब होली खेला करती थी।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने होली का आयोजन कुछ सालों पहले ही बंद किया है। बता दें कि फरवरी 2018 में दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के निधन के बाद इस कपल ने यह आयोजन बंद कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button