बॉलीवुड

शर्त लगा लो, 90 के दशक की इस हेरोइन को 90 प्रतिशत लोग नहीं पहचान पाएंगे, बताइए कौन है ये?

बचपन के दिन काफी मजेदार हुआ करते थे। तब दिमाग में दुनियादारी की टेंशन कम और मस्ती ज्यादा रहती थी। कार्टून कॉमिक्स देखना और खुद को सुपरहीरो समझना काफी आम हुआ करता था। कुछ बच्चे तो सुपर हीरो के आउटफिट में पोज भी देते थे। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बच्ची को ही ले लीजिए।

सुपर हीरो के पोज दे रही ये बच्ची है फेमस हीरोइन

इस तस्वीर में आपको एक प्यारी सी बच्ची दिखाई दे रही है। उसने सुपर हीरो की ड्रेस पहन रखी है। इसमें वह बड़े ही आराम से सुपरहीरो वाले पोज दे रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बच्ची असल में बॉलीवुड की सुपरस्टार है। इसने बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं संग काम किया है। शाहरुख खान के साथ इसकी जोड़ी सबसे अधिक सुपरहिट रही है। क्या आपने इस बच्ची को पहचाना?

चलिए हम आपको एक और हिंट दे देते हैं। इस बच्ची के पति बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है। इनकी बेटी सोशल मीडिया पर सभी स्टार किड्स मे सबसे अधिक पॉपुलर है। यह बच्ची 90 के दशक में कईयों की फेवरेट हीरोइन हुआ करती थी। तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाईए और बताइए कि ये बच्ची कौन सी हीरोइन है।

दिलचस्प रहा काजोल का करियर

यदि आपने हार मान ली तो चलिए हम आपको इसका सही जवाब बता देते हैं। यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री काजोल है। उन्होंने 1992 में बेखुदी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 1993 में वह शाहरुख खान के साथ बाजीगर फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म ने उन्होंने रातों रात स्टार बना दिया था। फिर काजोल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी।

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कभी खुशी कभी गम, फना, दुश्मन, कुछ कुछ होता है, प्यार किया तो डरना क्या, दिलवाले, माय नेम इज़ खान उनकी कुछ हीट फिल्मों में से एक है। फिल्मों के अलावा काजोल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही।

पति और बेटी भी है फेमस

काजोल ने 1999 में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे न्यासा और युग देवगन हुए। न्यासा सोशल मीडिया पर बड़ी छाई रहती हैं। उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक फैंस को बड़ा पसंद आता है। खबरों की माने तो वे जल्द बॉलीवुड में डेब्यू भी कर सकती हैं।

काम की बात करें तो काजोल को 2021 में त्रिभंगा फिल्म में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नही रही थी। वे जल्द ही ‘सलाम वेंकी’ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी एक मां के संघर्ष पर आधारित है जिसे अपने जीवन मैं कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button