बॉलीवुड

इस खूबसूरत जगह पहुंच अनन्या पांडे को मिला ‘सुकून’, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और पॉपुलर एक्ट्रेस अनन्या पांडे अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। अनन्या पांडे की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और लोग उनके अंदाज को काफी पसंद करते हैं। वही सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती है।

ananya pandey

अब इसी बीच वह वेकेशन पर निकली है जिसकी झलक भी उन्होंने फैंस को दिखाई। वेकेशन के दौरान अनन्या पांडे अलग-अलग खूबसूरत जगहों का दीदार करती हुई नजर आई। तो आइए देखते हैं अनन्या पांडे की लेटेस्ट तस्वीरें….

अनन्या ने फैंस को भी दिखाई झलक

ananya pandey

दरअसल, अनन्या पांडे प्राकृतिक सुंदरता के बीच पहुंची है जहां पर वह सुकून भरे पल बिताते हुए नजर आई। इस दौरान अनन्या पांडे ने अलग-अलग पोज देकर अपनी तस्वीरें क्लिक कर आई जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। देखा जा सकता है कि व्हाइट कलर की ड्रेस पहने हुए खूबसूरत लग रही है। इस दौरान उन्होंने नो मेकअप लुक में फैंस का दिल जीत लिया।

ananya pandey

वहीं जमीन पर लेटे हुए अनन्या पांडे बेहद हसीन लग रही है। इसके अलावा उनके कानों में लगा फुल उनकी सुंदरता को और भी बढ़ा रहा है जबकि दूसरी तस्वीर में वह नदी किनारे नजर आ रही है। इसके अलावा एक तस्वीर में वह कुत्तों के साथ खेलती हुई दिखाई दी जबकि एक तस्वीर में वह नदी किनारे बैठी हुई है और बैकलेस पोज देती हुई नजर आ रही है।

ananya pandey

इस दौरान अनन्या के हाथों में किताब लिए कुछ पढ़ती हुई भी दिखाई दी। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “सुकून..”

ananya pandey

जैसे अनन्या पांडे ने अपनी यह तस्वीरें साझा की तो चंद सेकेंड में यह वायरल हो गई और यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं कई लोगों ने अनन्या को भी खूबसूरत, गॉर्जियस, हॉट और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट पर उनकी तारीफ की।

ananya pandey

हाल ही में अनन्या को पॉपुलर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ रैंप वॉक करते देखा गया था। कई दिनों से अनन्या और आदित्य के अफेयर की खबरे चल रही थी हालाँकि अनन्या की मां भावना पांडे ने इसे ख़ारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि, “अनन्या अभी सिंगल हैं, प्रोफेशनल लाइफ में अक्सर लिंकअप की खबरें रहती है।

ananya pandey

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसे वो एक्टर की लाइफ का एक हिस्सा मानती हैं। स्टार्स को इतना ज्यादा प्यार मिलता है तो वो नेगेटिविटी की बजाय उस प्यार पर फोकस करने की सलाह देती हैं। पॉजिटिविटी हमेशा नेगेटिविटी को हरा देती है।”

अनन्या पांडे की अपकमिंग फ़िल्में

बात करें अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘लाइगर’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थी। लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

ananya pandey

बता दे अनन्या पांडे ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब तक वह ‘खाली पीली’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। अनन्या को अब जल्द ही फिल्म ‘ड्रीम गर्ल-2’ और ‘खो गए हम कहां’ में देखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button