बॉलीवुड

जब शादी के बाद इस एक्टर ने की अक्षरा सिंह से संबंध बनाने की कोशिश, MMS से पहले झेला ये दर्द

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपने एमएमएस कांड को लेकर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि, महज 7 महीने के भीतर ही अक्षरा सिंह के 2 MMS वायरल हो चुके हैं जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एक्ट्रेस दोनों पर ही सफाई पेश कर चुकी है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और साल 2018 से उनके पीछे गुट लगा हुआ है जो लगातार उनका कैरियर बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है।

akshara singh

बता दें, यह कोई पहला मौका नहीं था जब अक्षरा सिंह का इस तरह से नाम सुर्खियों में रहा हो। इससे पहले भी मशहूर एक्टर पवन सिंह के साथ उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा था। हालांकि अब आलम यह है कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक-दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाते। तो आइए जानते हैं अक्षरा सिंह और पवन सिंह की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में…

हिट थी अक्षरा और पवन सिंह की कैमस्ट्री

akshara singh

बता दें, अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने अपने करियर में एक साथ कई फिल्मों में काम किया। इन दोनों की केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई कि लोग सुनहरे पर्दे के साथ-साथ इन्हें निजी जिंदगी में भी पसंद करने लगे। वहीं असल में पवन सिंह और अक्षरा सिंह भी एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। अक्षरा सिंह और पवन सिंह में ना केवल फिल्मों में काम किया बल्कि इनके कई म्यूजिक वीडियो भी खूब पसंद किए गए।

akshara singh

इसके बाद धीरे-धीरे इनका अफेयर की चर्चा शुरू हो गई और फिर खुद अक्षरा सिंह ने दोनों के अफेयर की बात को कुबूल कर दिया। कहा जाता है कि अक्षरा सिंह पवन सिंह के लिए काफी पजेसिव थी और उनसे शादी करना चाहती थी। लेकिन इसी बीच पवन सिंह ने अक्षरा को डेट करने के साथ-साथ अचानक शादी कर ली जिससे ना केवल अक्षरा सिंह टूट गई बल्कि उनके पूरे फैंस को विश खबर का बड़ा झटका मिला।

akshara singh

रिपोर्ट की मानें तो अक्षरा सिंह इस दौरान पूरी तरह से डिप्रेशन में चली गई थी। पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी जिससे वह अब अलग हो चुके हैं। इससे पहले पवन सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी के आत्महत्या करने के बाद ही वह अक्षरा सिंह के नजदीक आ गए थे। ऐसे में अक्षरा ने भी उनका भरपूर साथ दिया लेकिन अक्षरा को धोखा देते हुए पवन सिंह ने सीक्रेट तरीके से शादी रचा ली।

एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर लगाए थे आरोप

akshara singh

जब इस मामले में अक्षरा से बातचीत की गई तो उन्होंने पवन सिंह की शादी के बारे में बातचीत करने से इंकार कर दिया। हालाँकि, एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि पवन सिंह ने उनके कैरियर को बर्बाद करने की धमकी दी थी। इसके अलावा पवन सिंह उन्हें जान से मारने की भी धमकी दे चुके हैं।

akshara singh

एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि शादी के बाद भी वह उनसे प्रेम संबंध रखना चाहते थे और जब इसका विरोध करती थी तो पवन सिंह नशे में उनके साथ मारपीट करते थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने पवन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी। अब आलम यह है कि यह दोनों एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते। अक्षरा के अलावा पवन सिंह का नाम मोनालिसा और एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ भी जुड़ चुका है।

akshara singh

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button