बॉलीवुड

इन एक्टर्स ने अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में मचा दिया था तहलका, आज हैं सुपरस्टार

बॉलीवुड फिल्में इन दिनों दर्शकों को कौन सी फिल्म पसंद आ जाए और किसको दर्शक पसंद ना करें। अब बॉलीवुड में वो जमाना चला गया है कि जब हीरो के नाम से फिल्में चल जाती थीं। लेकिन अब जो दर्शक हैं वो एक अच्छे कंटेट वाली फिल्म को देखना पसंद करते हैं। उनको हीरो से ज्यादा फिल्म की स्टोरी से मतलब है। और यहीं वजह है कि बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड में नए एक्टर्स ने अपना नाम कमाया है। और वहीं पुराने स्टार्स इस लिस्ट से गायब होते दिख रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जो इंडस्ट्री में आए और उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई।

बॉबी देओल

बॉबी देओल ने साल 1995 में फिल्म बरसात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लोगों को खूब पसंद आई थी। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज से ही बॉबी देओल बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गए थे और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी।

शाहरुख खान

शाहरूख खान ने बॉलीवुड में एंट्री साल 1992 में फिल्म दीवाना से की थी। इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर नजर आए थे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की खास बात ये थी कि शाहरूख की एंट्री फिल्म के इंटरवेल से होती है। लेकन इसके बावजूद भी लोगों ने फिल्म में शाहरूख खान के किरदार को काफी पसंद किया था।

अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन ने साल 1993 में फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अजय देवगन पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर छा गए थे। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अमरीश पुरी और मधु भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बता दें कि यह फिल्म उस दौर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक गिनी जाती है।

टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड में अपने एक्शन और अपने डांस मूव्स के  लिए जाने जाने वाले जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंति से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी। इस फिल्म में टाइगर का एक्शन देख लोगों के होश उड़ गए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। ये फिल्म फुल ऑफ रोमांस, ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर थी। इस फिल्म में ऋतिक के साथ अमीषा पटेल भी नजर आई थीम। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जिसके बाद दोनों ही स्टार्स की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होने लगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button