बॉलीवुडसमाचार

Video : बागेश्वर धाम पहुंची ऐश्वर्या, दरबार में लगाई हाजिरी, धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात!

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अब लगातार चर्चा में बने रहते हैं। देशभर से लाखों लोग उनके दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। लोगों को जो भी समस्या होती है, लोग उनसे जो भी कहना या पूछना चाहते है वो उन्हें पहले से ही पता होता है और वे लोगों के कहने से पहले ही उनके मन की बात अपने पर्चे पर उतार देते है।

jaya kishori

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते है कि उन पर बालाजी यानी कि हनुमान जी की कृपा है। उनके पास सिद्धियां है। इसी के आधार पर वे लोगों के मन की बात जान लेते है। वे किसी तरह का कोई पाखंड नहीं करते है और न ही अंधविश्वास को बढ़ावा देते है।

धीरेंद्र कृष्ण शाष्त्री देशभर में राम कथा करते है। राम कथा के लिए उन्हें विदेशों से भी बुलावा आता है। वहीं वे छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में दरबार भी लगाते है या कथा के दौरान भी दरबार लगा लिया करते हैं। उनकी कथा और उनके दरबार में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है।

बागेश्वर धाम के दरबार में कई मशहूर हस्तियां भी हाजिरी लगाती है। वहीं अब कहा जा रहा है कि बाबा के दरबार में हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंची। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं।

aishwarya rai

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या बागेश्वर धाम के प्रमुख के सामने बैठी हुई है। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी है। बाबा उन्हें उनके बारे में कुछ कह भी रहे हैं। हालांकि आप अपने दिमाग के घोड़े ज्यादा दौड़ाए इससे पहले आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और धीरेंद्र शाष्त्री का यह एडिटेड वीडियो है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि अभिनेत्री बागेश्वर धाम पहुंची।

वीडियो देखकर यह साफ-साफ समझ आ रहा है कि वीडियो को एडिट किया गया है। एडिट करने वाले ने इसे काफी अच्छे से एडिट किया है लेकिन फिर भी लोगों के सामने सच्चाई आ चुकी है। बता दें कि वीडियो में जो ऐश्वर्या की क्लिप है वो असल में साल 2019 की दुर्गा पूजा के समय की है।

साल 2019 में नवरात्रि के दौरान ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय और बेटी ऐश्वर्या संग दुर्गा पूजा में शामिल हुई थी। तब वे माता रानी के समक्ष हाथ जोड़कर बैठी हुई नजर आई थीं। एडिट करने वाले ने इसी क्लिप को उठाकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक वीडियो से जोड़ दिया। इस बात की काफी चर्चा हुई थी कि ऐश्वर्या बागेश्वर धाम पहुंची लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ गई।

बात ऐश्वर्या के वर्कफ़्रंट की करें तो ऐश्वर्या अब कम ही फ़िल्में करती है। उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘फन्ने खां’ में काम किया था। इसके बाद वे सालों तक बड़े पर्दे से दूर रही। साल 2022 में अभिनेत्री ने दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ में काम किया था।

अभिनेता चियान विक्रम की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की थी और कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित किए थे। अब खबरन है कि इस फिल्म का दूसरा भाग भी आने वाला है। जानकारी के मुताबिक इसके दूसरे भाग में भी ऐश्वर्या नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button