दिलचस्प

बागेश्वर धाम में ऐसे मनाई जाती है होली,खुद धीरेंद्र शास्त्री लगाते हैं श्रद्धालुओं को रंग-Video

होली का पर्व हर्ष और उल्लास का पर्व होता है। इस दिन सभी एक दूसरे को खुशियों का रंग लगाकर इस त्यौहार को मनाते हैं। इस बार लोग होली की डेट को लेकर भी दुविधा में है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल होली फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में मनाई जाती है। इस दिन होलिका दहन होता है। फिर अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर रंगों की होली खेली जाती है। इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च को है। वहीं होली 8 मार्च को खेली जाएगी।

बागेश्वर धाम में धूमधाम से मनेगी होली

इस समय पूरा देश होली की तैयारियों में लगा हुआ है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का बागेश्वर धाम भी इसमें शामिल है। यहाँ के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिर इन दिनों वह मीडिया में कुछ ज्यादा ही छाए हुए हैं। ऐसे में इनकी होली पर भी सबकी नजर है। वैसे बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री हर साल अपने भक्तों के संग बागेश्वर धाम में धूमधाम से होली (Bageshwar Dham Holi) मनाते हैं।

इस वर्ष भी बागेश्वर धाम में होली की तैयारी पूरे हर्ष और उल्लास के साथ चल रही है। यहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बुंदेली परंपरा से होली का पवन पर्व मनाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि हर साल की तुलना में इस बार तगड़ी तादाद में श्रद्धालु होली मनाने बागेश्वर धाम पधारेंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए बागेश्वर धाम में होली महोत्सव आयोजन की यहां के कर्ता-धर्ता विशेष तैयारियां कर रहे हैं।

होली वाले दिन भी लगेगा दरबार

बीते वर्ष की बागेश्वर धाम की होली की बात करें तो यहां फूलो के साथ होली मनाई गई थी। अब इस साल क्या होता है ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि ये बात तो तय है कि होली की शुरुआत एक खास पूजा से की जाएगी। इसके बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री अपने श्रद्धालुओं से भेंट भी करेंगे। इतना ही नहीं वह होली वाले दिन भी अपना दरबार लगाएंगे। लोगों को ज्ञान की बातें बताएंगे। पर्चा बनाकर लोगों की समस्याओं को सुलझाएंगे।

जैसा कि हमने आपको बताया बागेश्वर धाम में बुंदेली परंपरा से होली मनाने का रिवाज है। इस दौरान यहां होली की फागें गाई जाती हैं। स्वयं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी फाग गाते हैं। यहां सबसे पहला रंग बागेश्वर धाम के भोलेनाथ और बालाजी भगवान को लगाया जाता है। इन्हें रंग के साथ गुलाल, प्रसाद और ठंडाई भेंट की जाती है। इसके बाद विशाल रूप में होली का जश्न मनाया जाता है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी रंगे जाएंगे

दिलचस्प बात ये होती है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी होली के रंगों से रंग दिया जाता है। वे गुलाल लगाकर सबके साथ होली मनाते हैं। श्रद्धालुगण भी बागेश्वर धाम की होली को लेकर बहुत उत्साहित हो जाते हैं। कईयों ने तो अभी से वहां जाने की तैयारी कर ली है। वहीं दूर से आने वाले श्रद्धालु बागेश्वर धाम के लिए निकल भी पड़े हैं। तो चलिए यहां वीडियो में आप भी देख लीजिए कि कैसे बागेश्वर धाम में होली की तैयारी चल रही है।


वैसे क्या आप बागेश्वर धाम जाकर होली मनाना पसंद करेंगे? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button