क्रिकेट

बहुत ही खूबसूरत है इन 7 क्रिकेटर्स की पत्नियां, तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे इनके दिवाने

मुम्बई – पिछले करीब 2 महिनों से आईपीएल की धूम मची हुई है। इस दौरान हमें क्रिकेट के मैदान पर खेल के साथ साथ ग्लैमर भी खूब देखने को मिला। लेकिन, इन सबके बीच अगर कोई बात जो सबसे अधिक देखने को मिली वो ये थी कि आईपीएल में हर मैच के दौरान कुछ क्रिकेटर्स की पत्नियां अपने पति को सपोर्ट करने के लिए मैदान में नजर आई। धोनी, कोहली और रोहित शर्मा की बीवियां अक्सर मैच के दौरान उन्हें सपोर्ट करती नजर आई। क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियां इस आईपीएल के दौरान चर्चा का विषय रहीं। तो आज हम आपको क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर मैदान पर अपनी अदाओं और रिएक्शन से सबको अपना दिवाना बनाया। इन क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियां और उनकी अदाओं ने सभी को अपना दिवाना बनाया।

महेंद्र सिंह धोनी

धोनी की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी एक बार फिर से साबित करते हुए आईपीएल में अपना जलवा दिखाया है। आईपीएल मैचों के दौरान उनकी खूबसूरत पत्नी साक्षी धोनी का उत्साह बढ़ाते नजर आई। बता दें कि साक्षी हर मैच में अपने पति की टीम को सपोर्ट करने के लिए मैदान में मौजूद रहीं।

विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी कि थी। विराट की खूबसूरत वाइफ अनुष्का भी अपने पति का हौंसला बढ़ाने के लिए हर समय मैदान पर मौजूद रहीं। कई बार तो मैदान से ही विराट ने अनुष्का के लिए इशारें भी किये। अनुष्का ने अपनी खूबसूरत अदाओं से सभी को अपना दिवाना बनाया।

शोएब मलिक

ये बात हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाडी शोएब मलिक ने भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की है। दोनों की शादी को 7 साल हो चुके हैं। भले ही आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के खेलने पर बैन हो लेकिन सानिया कहीं भा मैच होता है तो अपने पति को सपोर्ट करने के लिए जरुर जाती हैं। सानिया मिर्जा को अक्सर मैदान पर अपने पति को सपोर्ट करते देखा गया है।

डेविड वार्नर

डेविड वार्नर को गेंद से छेड़छाड़ के मामले में आईपीएल से भी बैन कर दिय गया था। अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के कारण बैन किया गया था। खबर के मुताबिक, वहां वार्नर की पत्नी पर कुछ दर्शकों ने कमेंट किया था जिसके बाद वार्नर ने गेंद से छेड़छाड़ करने का फैसला किया था। उनकी पत्नी भी अक्सर सुर्खियो में रहती है। बता दें कि उनकी पत्नी का नाम कैंडिस फैजलन है जो काफी खूबसूरत है।

रोहित शर्मा

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। रितिका अपने पति का कोई भी मैच मिस नहीं करती है। आईपीएल के दौरान भी वो अपने पति को सपोर्ट करने के लिए मैदान में मौजूद रहीं।

युवराज सिंह

पंजाब की ओर से खेलते हुए युवराज सिंह ने इस बार कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन, उनकी पत्नी हेजल कीच जो एक लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री है अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में रहीं। बता दें कि दोनों ने पिछले वर्ष दिसम्बर में शादी की थी।

स्टुअर्ट बिन्नी

आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास न कर पाने वाले भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी अपनी पत्नी की वजह से सुर्खियों में रहे। उनकी पत्नी मयंती ने अपनी खूबसूरती की हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। बता दें कि मयंती आईपीएल में एंकरिंग करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button