बॉलीवुड

बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी का पहला Video, क्यूटनेस देख लोग बोले- ये तो एकदम डॉल है

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) बॉलीवुड की दुनिया में जाना माना नाम है। उन्होंने साल 2001 में अजनबी फिल्म से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद वह जिस्म फिल्म को लेकर काफी फेमस हो गई। इसमें उन्होंने जॉन अब्राहम संग कई इंटीमेट सीन दिए। वह कई सालों जॉन संग रिलेशन में भी रहीं। लेकिन शादी 2016 में करण सिंह ग्रोवर से की। यह बिपाशा की पहली और करण की तीसरी शादी थी।

बिपाशा ने शेयर किया बेटी का वीडियो

शादी के 6 साल बाद 44 वर्ष की उम्र में बिपाशा को मां बनने का मौका मिला। उन्होंने 12 नवंबर 2022 को एक नन्हीं परी को जन्म दिया। कपल ने बेटी का नाम देवी रखा। इसके बाद कपल समय-समय पर बेटी की कुछ झलक फैंस को दिखाता रहा। लेकिन उसका चेहरा अभी तक नहीं दिखाया। इस बीच बिपाशा ने अपनी नन्हीं गुड़िया संग एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

इस वीडियो में बिपाशा अपनी बेटी देवी को गोद में लिए मुस्कुरा रही है। बेटी ने नीले रंग की फ्रॉक पहनी है। वहीं उनके सिर पर लगा गुलाबी रंग के फूलों का हेयरबैंड बेबी की क्यूटनेस में चार चांद लगा रहा है। दूसरी ओर बिपाशा सफेद श्रग के साथ लेयर्ड प्रिंटेड रेड-हाइटेड आउटफिट में दिखाई दी। उनके हूप इयररिंग्स, सिंदूर और न्यू मॉमी ग्लो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा था।

दिखाई नन्हीं देवी की झलक

यहां बिपाशा ने अपनी बेटी के चेहरे को छिपाने के लिए एक इमोजी लगा दी। इससे फैंस कुछ मायूस जरूर हुए। वह काफी समय से बिपाशा की बेटी का चेहरा देखना चाहते हैं। हालांकि बॉलीवुड में ये नया ट्रेंड शुरू हो गया है जहां स्टार्स शुरुआती कुछ महीनों या सालों में अपने बच्चे का चेहरा मीडिया और फैंस को नहीं दिखाते हैं।

बिपाशा ने अभी तक बेटी की जितनी भी झलकियां दिखाई उससे यही अंदाज लगता है कि उनकी बेटी बड़ी क्यूट है। इसके पहले बिपाशा न्यू ईयर के मौके पर भी बेटी की तस्वीर साझा कर चुकी है। वहीं बेटी के जन्म के दिन (12 नवंबर 2022) उन्होंने बेटी के पैर छूते हुए तस्वीर साझा की थी और अपने मां बनने का ऐलान किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा और करण की बेटी का पूरा नाम ‘देवी बसु सिंह ग्रोवर’ है। यह बिपाशा का पहला बच्चा है। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कई मेडिकल चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इसक वजह उनकी उम्र (44) का अधिक होना था। यहां कई लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ भी की थी। क्योंकि बहुत से सेलेब्स खुद मां बनने की बजाए सरोगेसी (किराए की कोख) का सहारा लेते हैं। हालांकि बिपाशा ने अपने शरीर की परवाह किए बिना खुद बेबी कैरी करने और मां बनने का निर्णय लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button