समाचार

दूल्हे की चाल देख बेसुध होकर गिर गई दुल्हन, होश आया तो बोली- अब नहीं करनी शादी, जाने वजह

शादी हर व्यक्ति के जीवन का खास पल होता है। इस रिश्ते को ज्यादा समय तक चलाने के लिए इसमें पारदर्शिता, भरोसा और ईमानदारी का होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कुछ लोग शादी से पहले सामने वाले से बहुत सी बातें छिपाते हैं। वह झूठ बोलकर रिश्ता करना चाहते हैं। सामने वाले को अंधेरे में रखते हैं। ऐसा अरेंज मैरिज में ज्यादा होता है। यहां लड़का और लड़की को एक दूसरे को जानने का समय कम मिलता है। बस कुछ लोग इसी का फायदा उठाते हैं।

हालांकि कोई भी रिश्ता झूठ और फरेब की बुनियाद पर ज्यादा समय नहीं टिक पाता है। अब फिरोजाबाद का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक शादी में दूल्हे की चाल देखकर दुल्हन बेहोश हो गए। उसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। जब वह होश में आई तो उसने शादी कैंसल कर दी। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। तो आखिर दूल्हे कि चाल में ऐसा क्या था जो शादी रद्द हो गई? चलिए जानते हैं।

दूल्हे की चाल देख बेहोश हुई दुल्हन

मामला फिरोजाबाद के गांव रिठरा का है। यहां पड़ोसी गांव नगला जलुआ से गुरुवार, 26 जनवरी बारात आई। बारात का स्वागत धूमधाम से हुआ। घर में शादी का खुशनुमा माहौल था। लेकिन जयमाला से पहले दुल्हन बेहोश हो गई। उसके बेहोश होने की वजह दूल्हे की अजीब चाल थी। जब वह जयमाला के लिए स्टेज पर चढ़ा तो उसकी चाल में अलग लचक दिखी।

अब अफवाह उड़ने लगी कि दूल्हा दिव्यांग है। इस बारे में सोच-सोचकर दुल्हन बेहोश हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बारात भी दुल्हन के होश में आने का इंतजार करती रही। शुक्रवार सुबह दुल्हन को होश आया। उसने कहा कि दूल्हा दिव्यांग है। मैं ये शादी नहीं करूंगी। फिर वर पक्ष ने हंगामा कर दिया। जल्द पुलिस आ गई।

वर पक्ष ने छिपाई दूल्हे के दिव्यांग होने की बात

दुल्हन की मां ने बताया कि जब हम रिश्ता देखने गए थे तो लड़का चारपाई पर बैठा था। वर पक्ष ने भी उसके पांव के बारे में कुछ नहीं बताया। उसके दिव्यंग होने की बात छिपाई। बताया जा रहा है कि दुल्हन छह भाई बहनों में सबसे छोटी है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। दूल्हा ही शादी का पूरा खर्च उठा रहा था। वहीं मां का आरोप है कि शादी करवाने वाले बिचौलिए ने उनसे पैसे भी लिए है।

इस मामले पर इंस्पेक्टर हरवेंंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने वर और वधू पक्ष में समझौता करवा दिया है। पहले दुल्हन को शादी के लिए मनाया गया। लेकिन जब वह नहीं मानी तो आपसी सहमति से शादी कैंसिल कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button