बॉलीवुड

स्कूल में लड़कीबाज थे ये एक्टर्स, टीचर को दे बैठे थे दिल, एक तो 2nd क्लास से ही ताड़ने लगा था मैम

स्कूल के दिनों में कई बच्चे अपनी टीचर को ही दिल दे बैठते हैं। हम सभी की एक फेवरेट टीचर जरूर होती थी। वहीं कुछ को तो इनसे प्यार ही हो जाता था। बॉलीवुड सितारों का भी स्कूल में यही हाल था। उन्हें अपनी टीचर पर क्रश था। इसका खुलासा इन्होंने खुद किया है। आज हम आपको इन्हीं सितारों से रूबरू कराने जा रहे हैं।

आयुषमान खुराना

आयुषमान खुराना बॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं। वह हमेशा क्रिएटिव और विचित्र टॉपिक पर फिल्में करते हैं। वे काफी मस्तमौला भी रहते हैं। स्कूल के दिनों में भी वह ऐसे ही थे। तब उन्हें अपनी गणित की टीचर से प्यार हो गया था। हालांकि अब वह अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप संग खुशहाल जिंदगी बीता रहे हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को बॉलीवुड का प्लेबॉय भी कहा जाता है। उनका फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों संग लव अफेयर रहा। वह स्कूल के दिनों में भी ऐसे ही थे। वह जब दूसरी क्लास में थे तब उन्हें अपनी टीचर से इश्क हो गया था। वह दोस्तों संग उन्हें ताड़ते थे। लेकिन अब वह आलिया भट्ट संग शादी कर सेटल हो गए हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों कियारा आडवाणी से शादी को लेकर चर्चा में है। उनसे शादी कर बॉलीवुड के इस हैंडसम हीरो ने न जाने कितने दिल तोड़ दिए। स्कूल के दिनों में भी सिद्धार्थ बड़े हैंडसम हुआ करते थे। 9वीं क्लास में जहां कई लड़कियां उन पर लाइन मारती थी, तो वहीं उनका दिल अपनी टीचर के लिए धड़कता था।

वरुण धवन

बॉलीवुड के एक्शन प्लस चॉकलेटी हीरो वरुण धवन को भी अपनी टीचर से इश्क हो चुका है। यह तब की बात है जब वह यूके में बीजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। तब उन्हें अपनी टीचर के लिए दिल में कुछ-कुछ होता था। वैसे वर्तमान में वे अपनी पत्नी नताशा दलाल संग बेहद खुश हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

divyanka tripathi

आमतौर पर लोगों की सोच होती है कि स्कूल में सिर्फ लड़कों को ही अपनी टीचर से प्यार होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। अब टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को ही देख लीजिए। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें स्कूल के दिनों में अपने एक टीचर से प्यार हो गया था। वर्तमान में वह विवेक दहरिया संग शादीशुदा जिंदगी इन्जॉय कर रही है।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के दमदार और हैंडसम हीरो हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इनका नाम बिपाशा बासु संग जुदा। लेकिन शादी इन्होंने प्रिया रूंचल से की। जॉन जब स्कूल में थे तो उन्हें अपनी टीचर से इश्क हो गया था। हालांकि वह शर्मीले स्वभाव के थे इसलिए कुछ जता नहीं पाते थे।

सलमान खान

सलमान खान 57 की उम्र में भी घर कुंवारे बैठे हैं। हालांकि अपने करियर में उनका कई हीरोइनों संग नाम जुड़ा। वह ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ जैसी बड़ी हीरोइनों से प्यार कर चुके हैं। लेकिन स्कूल के दिनों में उन्हें अपनी टीचर से भी इश्क हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button