समाचार

साले ने पैर नहीं छूए तो भड़क गया दूल्हा, दुल्हन भी बीच में कूदी, रखी ऐसी मांग लौट गई बारात

हमारा भारत हमारी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां के बच्चों के संस्कार की तारीफ़ें विदेशों में भी होती है। ऐसा ही एक संस्कार है अपनों से बड़ों के पैर छूना। हम जब भी कोई शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं तो सामने वाले के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। शादी ब्याह में भी पैर छूने की परंपरा खूब चलती है।

लेकिन उत्तर प्रदेश में एक युवक ने अपने जीजा के पैर छूने से इनकार कर दिया। इसका नतीजा ये हुआ कि तिलमिलाया दूल्हा बारात लेकर चला गया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को ऐसी बात बोल दी जिससे सभी बाराती गुस्से से लाल हो गए। तो चलिए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

साले ने नहीं छूए दूल्हे के पैर, बिगड़ा मामला

मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है। यहां गंगाघाट कोतवाली के गांधी नगर मोहल्ले से बीते सोमवार बारात आई थी। दूल्हे के पिता ओम प्रकाश साउदी में काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा विनय मुंबई में एक निजी जॉब करता है। ओम प्रकाश ने अपने बेटे विनय की शादी डीएसएन रोड निवासी सरजू प्रसाद उर्फ रजक की बेटी सोनी से तय की थी।

तय तारीख को दूल्हा विनय अपनी बारात लेकर आ गया। बारात का स्वागत अच्छे से हुआ। उन्हें एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया। फिर तिलक समारोह शुरू हुआ। इसमें भी दूल्हे और लड़केवालों को काफी मान सम्मान दिया गया। लेकिन मामला दुल्हन के भाई के आने के बाद बिगड़ा। यहां एक रस्म के दौरान साले को अपने जीजा के पैर छूने को कहा गया। लेकिन उसने मना कर दिया। बोला हमारी पुरानी रिश्तेदारी है। मैं पैर नहीं छूता।

दुल्हन ने रखी ऐसी डिमांड, लौट गई बारात

शुरुआत में घर के सभी बड़ों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन मामला बिगड़ता चला गया। जल्द दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं होने लगी। इस बीच लड़की ने ये भी डिमांड कर दी कि वह शादी के बाद अलग रहना चाहती है। दूल्हा इस बात के लिए राजी नहीं हुआ। और यह बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस बुलाना पड़ी। हालांकि पुलिस के समझाने के बावजूद बात नहीं बनी और दूल्हा बारात लेकर लौट गया।

अब यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी ने कहा छोटी सी बात को लेकर शादी नहीं तोड़नी चाहिए थी। वहीं कोई बोला आखिर संस्कार नाम की भी चीज होती है। दूल्हे ने सही किया। वहीं बहुत से लोगों को दुल्हन की शादी के बाद अकेले रहने की बात रास नहीं आई। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button