बॉलीवुड

बिक गया बीआर चोपड़ा के सपनों का आशियाना, 25,000 वर्ग फुट में फैले इस बंगले को मिला नया मालिक

 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक बी आर चोपड़ा का मुंबई वाला आलीशान घर बिक चुका है। बता दे उनका यह घर मुंबई के पॉश एरिया जुहू में स्थित था। 1 एकड़ की जमीन में फैला हुआ यह घर करीब 183 करोड रुपए में बेचा गया है। आइए जानते हैं बीआर चोपड़ा के इस आलीशान घर को क्यों बेचना पड़ा?

br chopra

बीआर चोपड़ा का घर तोड़ने के बाद इस प्रोजेक्ट की तैयारी
जैसा कि बीआर चोपड़ा अब हमारे बीच नहीं है। साल 2008 में उनका निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें, बी आर चोपड़ा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में बनाई है जिसमें ‘वक्त’, ‘नया दौर’, ‘कानून’, ‘इंसाफ का तराजू’, ‘निकाह’, ‘धूल का फूल’, ‘हमराज’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल है। हाल ही में जो बी आर चोपड़ा का बंगला बिका है वह एक फैमिली बंगला था।

br chopra

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बी आर चोपड़ा का यह बंगला करीब 25000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस बंगले को के रहेजा कौर ने 182.6 करोड़ में खरीदा है। बता दे एक ऐसा भी दौर था जब इस बंगले को मुंबई की टॉप प्रॉपर्टी में गिना जाता था। इतना ही नहीं बल्कि बी आर चोपड़ा से मिलने के लिए इस बंगले के आगे कई लोगों की लाइन लगी होती थी।

br chopra

बता दें, के रहेजा कौर ने रेनू चोपड़ा से यह प्रॉपर्टी खरीदी है जो बी आर चोपड़ा की बहू है और वही दिवंगत फिल्म मेकर रवि चोपड़ा की पत्नी है। रिपोर्ट की मानें तो प्रॉपर्टी डेवलपर्स यहां रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

br chopra

ऐसा रहा बीआर चोपड़ा का करियर
वहीं बात की जाए बी आर चोपड़ा के करियर के बारे में तो फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक मशहूर जनरलिस्ट हुआ करते थे लेकिन उन्हें फिल्मी दुनिया से काफी लगाव था। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। सबसे पहले बी आर चोपड़ा ने साल 1949 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘करवट’ को प्रोड्यूस किया था जो सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इसके बाद वह साल 1951 में फिल्म ‘अफसाना’ के निर्देशक और प्रोड्यूसर बने जो उनके करियर की सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

br chopra

इसके बाद ही उन्होंने साल 1955 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया जिसका नाम ‘बीआर फिल्म्स है। बता दे बी आर चोपड़ा को ‘महाभारत’ टीवी शो के लिए सबसे ज्यादा जाना था। उनका यह सीरियल साल 1988 में प्रसारित हुआ था. दरअसल उन्होंने इस शो का निर्माण किया था और यह टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर शो हुआ। बी आर चोपड़ा का पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा है जो दुनिया भर में बी आर चोपड़ा के नाम से मशहूर है। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद साल 2008 में बी आर चोपड़ा इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button