बॉलीवुड

अपने परिवार के लिए इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए सिद्धू मुसेवाला, जीते थे लग्जरी लाइफ

28 की उम्र में करोड़ों की दौलत के मालिक बन गए थे सिद्धू मुसेवाला, गांव में बनाया था आलीशान घर

पंजाब के मशहूर सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पूरा देश हैरान है। जहां उनके फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं उनकी मां और उनके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें 29 मई की शाम को सिद्धू मूसेवाला को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रिपोर्ट की मानें तो सिद्धू अपने दो दोस्तों के साथ अपने गांव जा रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी और उनकी जान चली गई। बता दे सिद्धू मूसे वाला ने अपना नाम कमाने के साथ-साथ बेशुमार दौलत भी कमाई थी। वह मौत के बाद अपने परिवार के लिए करोड़ों की संपति छोड़ कर चले गए हैं। आइए जानते हैं सिद्धू मुसेवाला कितनी संपत्ति के मालिक थे?

बता दें, सिद्धू मूसेवाला ने न सिर्फ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई थी, बल्कि उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी कई गाने गाए थे। उन्होंने बहुत कम उम्र में बड़ा नाम कमा लिया था और देशभर में उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त थी। बता दे इंस्टाग्राम पर सिद्धू के करीब 7.2 मिलीयन फॉलोअर्स थे, इसके साथ ही उनका एक यूट्यूब चैनल भी था जहां से वह अच्छी खासी कमाई करते थे।

sidhu moose wala

बता दें, सिद्धू मूसे वाला का जन्म 1 जून 1993 को हुआ था। वह महंगी कारों के शौकीन थे ऐसे में उनके पास फॉर्च्यूनर, लैंड रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, रेंज रोवर एक ब्लैक में और एक व्हाइट में थी जिनकी कीमत 20 लाख से लेकर 75 लाख रुपए बताई जाती है।

sidhu moose wala

इसके अलावा सिद्धू के पास कनाडा में एक आलीशान घर था जिसकी कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है। वही उनके गांव मनसा के मूसा गांव में उन्होंने अपना एक आलीशान बंगला बनवाया था। जहां पर वह अपने माता पिता के साथ रहते थे। इतना ही नहीं बल्कि सिद्धू मूसे वाला की गिनती पंजाब के टॉप सिंगर्स में होती थी।

sidhu moose wala

सिद्धू ने जब साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने हलफनामे में जानकारी दी थी तो उन्होंने इस दौरान खुद के पास करोड़ों की संपत्ति होने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने 18 साल की उम्र में करीब 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बना ली थी। वह एक लाइव शो के लिए करीब 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करते थे। इसके साथ ही वह एक गाने के लिए 6 से 8 लाख रुपए लेते थे।

sidhu moose wala

रिपोर्ट की माने तो सिद्धू महीने भर में करीब 35 से 40 लाख रुपए कमा लेते थे जबकि उनके 1 साल की कमाई 8 करोड रुपए से भी ज्यादा थी। इसके अलावा उनके पास ₹500000 की नकदी के साथ 8 लाख की ज्वेलरी और जमीन भी थी। बता दे 15 दिन पहले ही सिद्धू का लास्ट गाना रिलीज हुआ था जिसके बोल ‘द लास्ट राइड है’।

Tupac Amaru Shakur

रिपोर्ट की माने तो सिद्धू ने यह गाना उनके इंस्पिरेशन अमेरिकन रैपर और एक्टर Tupac Amaru Shakur के लिए गया था और उन्हें डेडीकेट किया था। लेकिन इस गाने के बाद ही उनके हत्या कर दी गई। हैरानी वाली बात यह है कि, Tupac Amaru Shakur की भी साल 1996 में कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button