समाचार

भाई को ही दिल दे बैठी बहन, समाज के बंधन तोड़ कर ली शादी, बताई अपनी Love Story

भाई और बहन का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। लेकिन कभी-कभी इस रिश्ते तो तार-तार कर देने वाले मामले सामने आ जाते हैं। भाई और बहन को आपस में प्यार हो जाता है। वह शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। लेकिन ये समाज ऐसा होने नहीं देता है। वह इसे बड़ा अपराध मानते हैं। फिर भले यह प्रेमी जोड़ा सगे भाई बहन न हो, एक दूसरे के कजिन हो, लेकिन फिर भी एक ही परिवार के लोगों की शादी मान्य नहीं मानी जाती है।

बहन ने की दोगुनी उम्र के भाई से शादी

लेकिन कुछ प्रेमी जोड़े अपने भाई-बहन होने की लाज नहीं करते हैं। वह प्यार में इतने अंधे हो जाते हैं कि शादी तक रचा लेते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक भाई-बहन से मिलाने जा रहे हैं। यहाँ एक 30 साल की बहन ने अपने 59 साल के कजिन ब्रदर से शादी रचा ली। मतलब लड़की ने अपने लिए ऐसा पति चुना जो रिश्ते में उसका भाई था और उम्र में भी लगभग दोगुना था।

यह अनोखा मामला ब्राजील का है। बहन का नाम डेबोरा पिक्सोटो (Debora Peixoto) और भाई का नाम एंडरसन अल्वेस पिक्सोटो (Anderson Alves Peixoto) है। इस भाई बहन के बीच प्यार का फुल तब खिला जब दोनों एक पारिवारिक समरोह में मिले। यहां दोनों के दिल ऐसे मिले कि फिर कभी जुदा नहीं हुआ। इस पहली मुलाकात में दोनों को दिल में कुछ महसूस हुआ। यह पहली नजर का प्यार था।

समाज मारता है ताने, लेकिन फर्क नहीं पड़ता

इस मुलाकात के बाद दोनों चार दिन साथ में घूमे। यहां इनका प्यार और मजबूत हुआ। फिर तीन महीने बाद दोनों ने शादी का निर्णय ले लिया। हालांकि इनके इस फैसले से समाज और परिवार खुश नहीं था। लड़की को अपने भाई और अधिक उम्र के मर्द से शादी करने को लेकर ताने सुनने पड़े। कुछ ने ये भी आरोप लगाए कि वह सिर्फ पैसों के लिए ये शादी कर रही है। हालांकि इन तानों को इग्नोर करते हुए बहन ने अपने चचेरे भाई से शादी रचा ही ली।

अब इस भाई बहन की शादी को 6 साल हो चुके हैं। दोनों के बीच बहुत प्रेम है। वह एक सुखद शादीशुदा लाइफ बीता रहे हैं। लोग आज भी दोनों के रिश्ते पर उंगली उठा देते हैं। लेकिन अब इस भाई-बहन को समाज की कोई परवाह नहीं है। वह एक दूसरे के साथ अच्छा समय बीता रहे हैं। वैसे भाई-बहन के इस अनोखे प्यार और रिश्ते पर आपकी क्या राय है? क्या आप अपने परिवार में किसी को इसकी इजाजत देंगे? अपने जवाब कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button