दिलचस्प

बारात लेकर आया दूल्हा तो पगला गई दुल्हन, खुशी-खुशी में कर दिया ऐसा काम – Video

शादी को लेकर हर लड़की उत्साहित रहती है। खासकर तब जब दूल्हा उसकी पसंद का हो। फिर तो उससे बिल्कुल इंतजार नहीं होता है। वह सोचती है कि जल्दी से जल्दी 7 फेरे हो और वह हमेशा के लिए उसकी हो जाए। लड़कियां ये भी कोशिश करती है कि अपनी शादी के दिन को बेहद खास बनाए। इसलिए वह सजधज के शादी वाले दिन बड़ी बेसब्री से बारात के आने का इंतजार करती है। जब बारात आती है तो दुल्हन छुपके से बालकनी से अपने होने वाले दूल्हे को देखती भी है।

दूल्हे को देख खुशी से झूम उठी दुल्हन

दुल्हन और बारात से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपने होने वाली पति यानि दूल्हे का बालकनी में खड़े इंतजार कर रही होती है। जब दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर आ जाता है तो वह उसे चोरी छिपे बालकनी से देखती है। हालांकि इस दौरान वह एक ऐसी हरकत कर देती है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है।

आप ने देखा होगा कि दुल्हनें अक्सर अपने होने वाले दूल्हे को शादी वाले दिन देखकर शर्मा जाती है। लेकिन इस दुल्हन ने कुछ अलग हट के किया। यह अपने दूल्हे को देख इतनी खुशी हुई कि डांस करने लगी। दुल्हन बिना शरमाए दिल खोलकर डांस करती दिखाई दी। वह इस मोमेंट को फुल एन्जॉय करती है। उसकी मस्ती और खुशी से साफ जाहीर है कि ये शादी उसकी पसंद से हो रही है। वह शादी को लेकर अब और इंतजार नहीं कर सकती है।

वीडियो हो रहा वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो दुल्हन की एक सहेली मोबाइल में कैद कर लेती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर the.bride.magazine नाम के पेज ने साझा किया है। इस वीडियो के साथ एडमिन ने कैप्शन में लिखा ‘कितने सुंदर तरीके से दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही है। हम ये देख मंत्रमुग्ध हो गए।’

इस वीडियो को देख लोग भी दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा ‘लगता है ये लव मैरिज है।’ वहीं दूसरे ने कहा ‘दुल्हन खुश है। ये देख मुझे भी खुशी हुई।’ फिर एक कमेंट आता है ‘लगभग हर दुल्हन ऐसे ही अपने दूल्हे का इंतजार करती है।’ वैसे आप लोगों को दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा इस वीडियो को देख हमे बताएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Bride™ (@the.bride.magazine)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button