दिलचस्प

‘खुला है मेरा पिंजरा’ पर दूल्हा-दुल्हन ने किया ताबड़तोड़ डांस, देखकर लोग बोले- लव मैरिज की खुशी

देश में इन दिनों शादी का सीजन खूब चल रहा है। कई युवा शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कोई अपनी शादी से सुखी है तो कोई दुखी। मतलब जिसे पसंद का लाइफ पार्टनर न मिला हो वह मन मारकर उदास होकर शादी करता है। वहीं जिसे पसंद का जीवनसाथी मिल जाए उसकी तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। आज हम आपको एक ऐसे ही दूल्हे राजा से मिलाने जा रहे हैं। जो अपनी शादी में ऐसा नाचा कि माहौल ही बना दिया। उसे नाचता देख दुल्हन भी खुद को रोक नहीं सकी और साथ में ठुमके लगाने लगी।

गोविंदा के गाने पर जमकर नाचा दूल्हा

भारतीय शादियों में डांस बड़ी भूमिका निभाता है। इस डांस के बिना शादी अधूरी मानी जाती है। यही वजह है कि यहां हर रस्म में डांस जरूर होता है। फिर वह हल्दी, मेहंदी हो या बारात। कुछ तो खासतौर पर संगीत समारोह भी रखते हैं। आजकल शादी में दूल्हा और दुल्हन के नाचने का ट्रेंड भी खूब चल रहा है। इनेक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़े पसंद किए जाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे दूल्हे से मिलाने जा रहे हैं जो गोविंदा का बड़ा फैन निकला। इसलिए जब DJ पर गोविंदा की मूवी का गाना ‘खुला है मेरा पिंजरा’ बजता है तो दूल्हा खुद को रोक नहीं पाता है। उसके पांव अपनेआप ही डांस फ्लोर पर थिरकने लगते हैं। वह बड़े ही मस्तीभरे अंदाज में नाचता है। उसकी खुशी को देखकर दुल्हन भी बेकाबू हो जाती है। वह भी अपने दूल्हे राजा संग ठुमके लगाने लगती है।

दुल्हन ने भी दिया पूरा साथ

सोशल मीडिया पर इस मजेदार डांस वीडियो को अंजलि गुप्ता (smart_graphics99) नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने साझा किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस डांस को बड़ा पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट में मजेदार बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “लगता है भाई के पूरे 36 के 36 गुण मिले हैं।” दूसरे ने कहा “लाइफ में बस ऐसा कॉन्फिडेंस चाहिए। हम यही सोचते रह जाते हैं कि लोग क्या कहेंगे।”

एक और शख्स कमेंट करता है “दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी एक दूसरे के लिए परफेक्ट है।” एक बंदा लिखता है “दूल्हा बड़ा ही मस्त स्वभाव का है। दुल्हन बड़ी लकी है उसे ऐसा पति मिला। वह हमेशा उसे हंसाते रहेगा।” एक और कमेंट आता है “दूल्हे ने तो मस्त माहौल बना दिया। हमे यहां देखकर इतना मजा आया तो वहां मेहमानों ने कितना इन्जॉय किया होगा।”

यहां देखें दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Gupta (@smart_graphics99)


वैसे आपको दूल्हा और दुल्हन का यह डांस वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button