अध्यात्म

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा फरवरी का महिना, बुधदेव की होगी कृपा, मिलेगा पैसा और लक

ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों का गोचर हमारी लाइफ पर गहरा असर डालता है। 7 फरवरी को बुध ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में जा रहा है। इसका 8 राशियों पर सबसे अच्छा असर होगा। इन्हें धन, नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और करियर समेत कई चीजों में लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किन-किन राशियों पर बुधदेव कृपा बरसाएंगे।

मेष राशि

बुध गोचर से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इन्हें पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। भाग्य इनका साथ देगा। सेहत अच्छी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में रहेंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। विवाह का योग बन सकता है। शत्रु आपके सामने घुटने टेक देंगे। जॉब में प्रमोशन और बीजनेस में लाभ हो सकता है।

वृष राशि

बुध का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों का भाग्य चमका देगा। इनके सभी अटके काम पूरे होंगे। अटका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। समाज में इज्जत बढ़ेगी। सरकारी नौरकी के चांस बढ़ जाएंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पैसा निवेश करने पर उसका अच्छा फल मिलेगा। खुश रहोगे।

मिथुन राशि

बुध का गोचर मिथुन राशि की लाइफ में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। लाइफ पार्टनर संग रिश्ते मजबूत होंगे। आपके कम की तारीफ होगी। नौकरी में तरक्की होगी। बीजनेस का विस्तार होगा। प्रॉपर्टी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति होगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि

बुध का दूसरी राशि में प्रवेश कन्या राशि के सभी दुख खत्म कर देगा। आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। सभी समस्याओं का अंत होगा। बुधदेव आपके ऊपर ज्यादा ही मेहरबान रहेंगे। पैसों की दिक्कत दूर होगी। सभी सपने साकार होंगे। अपने लक्ष्य को भेद सकेंगे। सेहत में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक राशि

बुध का गोचर वृश्चिक राशि वालों की लाइफ लग्जरी बना देगा। इन्हें ढेर सारी भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा। इनकी पैसों की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। आय का एक बड़ा स्त्रोत मिल जाएगा। बेरोजगारों की जॉब लग जाएगी। कुंवारों की शादी हो जाएगी।

धनु राशि

बुध का राशि बदलना धनु राशि के जातकों के लिए सुखद समय लेकर आएगा। इनके बुरे दिन खत्म होंगे। दुख इन्हें छू भी नहीं पाएगा। भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। नए जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।

मकर राशि

बुध का राशि परिवर्तन मकर राशि को आर्थिक लाभ देगा। इन्हें अचानक बड़े धन की प्राप्ति होगी। उधार का पैसा वापस मिल जाएगा। लोग आपके फैन बन जाएंगे। मां लक्ष्मी आपके घर पधारेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। करियर में बड़ा उछाल आएगा। नया प्यार मिल सकता है।

मीन राशि

बुध का गोचर मीन राशि वालों के जीवन में खुशियों की बहार लाएगा। इन्हें संतान से लाभ होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नया बीजनेस खोलने के लिए समय अच्छा है। नौकरी में लाभ होगा। पैसों की आवक बढ़ जाएगी। अपनों से प्यार और सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button