समाचार

अस्पताल बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, व्हीलचेयर पर बैठी दुल्हन के गले में डाली वरमाला – Pics

कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। इसलिए जब किसी दो प्रेमियों का मिलन लिखा होता है तो उसे दुनिया की कोई ताकत अलग नहीं कर पाती है। अब राजस्थान के कोटा का ये अनोखा मामला ही ले लीजिए। यहां दूल्हा अस्पताल में भर्ती अपनी दुल्हन संग शादी करने पहुंच गया। फिर जो नजारा दिखा उसने सभी का दिल छू लिया।

अस्पताल बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

पंकज राठौर रामगंजमंडी इलाके के भावपुरा का रहने वाला है। उसकी शादी रावतभाटा की मधु राठौर से फिक्स हुई थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों शोरों से थी। लेकिन शादी के एक सप्ताह पहले दुल्हन संग हादसा हो गया। वह घर में 15 सीढ़ियों से नीचे गिर गई। उसके दोनों हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गए। सिर में भी गंभीर चोटें आई। परिजन उसे इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल ले गए।

जब दूल्हे को इस हदसे की खबर लगी तो वह दुल्हन से मिलने गया। अब सभी को यही लगा कि शादी कैंसल हो जाएगी। या तारीख आगे बढ़ाना होगी। लेकिन दूल्हा-दुल्हन का प्रेम अटूट था। दोनों ने हार नहीं मानी। मिलकर यह निर्णय लिया कि अस्पताल में ही शादी होगी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से इसकी इजाजत मांगी। वह तैयार हो गए।

व्हीलचेयर पर बैठी दुल्हन संग की शादी की रस्में

अब अस्पताल के कॉटेज में कमरा बुक कर उसे सजाय गया। फिर दूल्हा अपनी बारात लेकर तय शादी की तारीख (12 फरवरी) पर आ पहुंचा। यहाँ उसने व्हीलचेयर पर बैठी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। जयमाला भी हुई। दूल्हा खुद वार्ड से व्हीलचेयर पर बैठी दुल्हन को मंडप तक ले गया। बस सात फेरे नहीं हो सके, क्योंकि दुल्हन चलने में असमर्थ थी। जब यह शादी हुई तो इसमें अस्पताल का स्टाफ भी शामिल हुआ। वहीं अस्पताल में आने जाने वाले मरीज और उनके साथी भी इस अनोखी शादी को हैरतभरी नजरों से देखते रहे।

इस दौरान अस्पताल और उनेक स्टाफ ने काफी सपोर्ट किया। हर कोई इस शादी में खुश दिखाई दिया। पूरे अस्पताल में मिठाई भी बांटी गई। सभी ने दूल्हा दुल्हन को बधाईयां दी। डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन को अभी इलाज के लिए कुछ और दिन अस्पताल में एडमिट रहना होगा। इसके बाद वह अपने ससुराल जा सकती है। इसलिए विदाई का कार्यक्रम अभी स्थगित हो गया।

अब यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। हर कोई दूल्हे की तारीफ कर रहा है। उसकी जगह कोई और होता तो शायद वह दुल्हन ही बदल लेता।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button