अध्यात्म

चाणक्य नीति : यदि पत्नी में दिखने लगे ऐसे बदलाव तो समझ ले जल्दी टूटने वाला है रिश्ता

कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास, प्यार और समझदारी पर टिका होता है। यदि इनमें से एक भी कम रहता है तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते में झूठ की गुंजाइश नहीं होना चाहिए क्योंकि छोटा सा झूठ भी आगे चलकर बड़े झगड़े का रूप ले लेता है। ऐसे में रिश्ते में खटास आ जाती है और फिर यही खटास एक दिन रिश्ते का अंत भी बनती है। वही हिंदू समाज के मुताबिक, पत्नी को लक्ष्मी का रूप माना जाता है।

एक औरत ही परिवार को खुशहाल रख सकती है और परिवार को एकजुट रखना औरत का अहम योगदान माना जाता है। वही चाणक्य नीति के अनुसार यदि देखा जाए तो यदि पत्नी में इस तरह के अवगुण दिखे तो इस बात से अंदाजा लगा सकता है कि अब उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला। आइए जानते हैं कौन से है ये अवगुण?

जिस स्त्री का चरित्र बुरा हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री बुरे चरित्र वाली हो वह अपने परिवार को ठीक से संभाल नहीं पाती है। इतना ही नहीं बल्कि एक समय पर तो उसका पति भी उसका दुश्मन बन जाता है। दरअसल, जब कोई स्त्री गलत काम में लिप्त हो जाती है और उसका पति उसे इस तरह के काम करने के लिए रोकता-टूटता है तो फिर वह धीरे-धीरे अपने पति को ही अपना दुश्मन मानने लगती है। अपनी मर्जी के मुताबिक उसका काम ना होने की वजह से फिर वह अपने पति को दुश्मन की नजरों से देखने लगती है।

एक दूसरे पर पड़ता है दोनों की बुराइयों का असर

चाणक्य के मुताबिक, यदि पति-पत्नी में भी किसी प्रकार की बुराइयां हो तो भी दोनों को कई मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है.। दरअसल जब पति कोई गलती करता है तो इसका प्रभाव पत्नी पर देखने को मिलता है और उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं जब पत्नी कोई गलती करती है तो उसका प्रभाव उसके पति पर पड़ता है।

लालची पति-पत्नी

कई घरों में पति-पत्नी ऐसे होते हैं जो बहुत लालची होते हैं। वह अपनी जान से ज्यादा अपने धन को चाहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे लोग किसी को दान पुण्य करना भी जरूरी नहीं समझते। यदि इनके घर कोई कुछ लेने भी आ जाए तो उनके लिए यह एक शत्रु के समान ही होता है।

पत्नी का बार-बार झूठ बोलना

पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। ऐसे में यदि स्त्री अपने पति से लगातार झूठ बोलने लगे तो फिर समझ लेना चाहिए कि रिश्ता जल्दी ही टूटने वाला है। दरअसल किसी भी रिश्ते की नींव झूठ पर नहीं बल्कि सच पर टिकी होती है। ऐसे में यदि लगातार आप झूठ का सहारा लेते हैं तो एक न एक दिन सच सामने आ ही जाता है और फिर धीरे-धीरे रिश्ते में कड़वाहट पैदा होती है। इसी कड़वाहट से आपका रिश्ता अंत में बर्बाद हो जाता है। चाणक्य के अनुसार जो स्त्री अपने पति से झूठ बोलती है उसका रिश्ता लंबा नहीं चलता। वही पति भी पत्नी से झूठ ना बोले तो अच्छा है।

रिश्ते में बनी रहनी चाहिए मर्यादा

किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक रखने के लिए उसमें मान मर्यादा और सम्मान होना बहुत जरूरी है। ठीक उसी प्रकार पति पत्नी को भी अपने संस्कार और मर्यादा को नहीं भूलना चाहिए। यदि कोई स्त्री अपनी मर्यादा भूल कर अपने पति का बार-बार अपमान करती है तो फिर यह उसके परिवार में कलह उत्पन्न करता है। वहीं पुरुष को भी महिलाओं का मान सम्मान करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button