राशिफल

राशिफल 13 अक्टूबर: आज इन 7 राशियों का फायदेमंद रहेगा दिन, धन लाभ के बन रहे प्रबल योग

आज हम आपको गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। किसी दोस्त की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो सकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन ना करें, यही बेहतर रहेगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा अधिक आएगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी उदास रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, तो आपको आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरा करेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने अधूरे कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर में चल रहे विवाद संबंधित समस्या हल हो जाएगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद से आपको आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। घर परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके भाग्य में कुछ बड़ा परिवर्तन होने के योग बने हुए हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे उनका मन हर्षित होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी यात्रा से लाभ हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य नजर आ रहा है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने सभी कामों को योजनाओं के तहत पूरा करना चाहिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके पक्ष में नजर आ रहा है। हर काम में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिख रहा है। सॉफ्टवेयर से संबंधित नौकरी करने वाले लोगों के काम में तेजी आएगी। विदेशी कंपनियों में आवेदन भरने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी आज्ञा का पालन करेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुभ समाचार मिल सकता है, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शरीर में थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने किसी भी काम को जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के आज अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है तो जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button