राशिफल

2023 का पहला चंद्र ग्रहण इन 3 राशियों के लिए होगा बुरा, जानिये कौन कौन होंगे खुशकिस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की बदलती स्थिति हमारे जीवन पर अच्छा या बुरा असर डालती है। इसमें चंद्र और सूर्य ग्रहण भी शामिल है। 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) 5 मई 2023 शुक्रवार को होगा। यह ग्रहण दोपहर 1.34 बजे होगा। इस ग्रहण का 5 राशियों पर सबसे अधिक असर पड़ेगा। इनके जीवन में संकट के बदल छाने लगेंगे।

दरअसल चंद्र ग्रह को ज्योतिष शस्त्र में मन का कारक कहा गया है। यह कुंडली में अनुकूल जगह उपस्थित न हो तो इंसान का मन विचलित और अशांत हो सकता है। इससे हमारे जीवन में कई उथल-पुथल मच सकती है। ऐसे में इन 5 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

मेष राशि

चंद्रग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए बुरा समय लेकर आएगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको बड़ा नुकसान देंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आमदनी से अधिक खर्च होंगे। फिजूल खर्चो पर लगाम कसना जरूरी है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर का खानपान कम करना होगा। गर्मी की वजह से शरीर को तकलीफ हो सकती है।

नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो बहुत सोच समझकर पैसों का निवेश करें। व्यापार में घाटा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। यदि शादी का प्लान बना रहे तो लाइफ पार्टनर का चुनाव बहुत सोच समझ कर करें। हो सके तो कुछ समय के लिए शादी का ख्याल दिल से निकाल दें।

वृषभ राशि

चंद्रग्रहण का वृष राशि के जातकों को बुरा असर देखने को मिलेगा। इन पैसों का कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार में अपनों के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है। गुस्से में कुछ ऐसा ना बोले जिसका बाद में आपको पछतावा हो। नया मकान और नया वाहन कुछ समय के लिए खरीदने से बचें। लंबी यात्रा पर जाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। यदि बहुत जरूरी हो तो शिवजी को मंदिर में जल चढ़ाने के बाद ही यात्रा पर निकले। पारिवारिक समस्याओं के चलते मानसिक तनाव रह सकता है। सेहत गड़बड़ हो सकती है।

कर्क राशि

चंद्रग्रहण के चलते कर्क राशि के जातकों को सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। परिवार में अपनों से अनबन हो सकती है। अपने गुस्से और जुबान दोनों पर लगाम कसना जरूरी है। यदि आप परिवार में शांति चाहते हैं तो संयम से काम लेना होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवन में दुख थोड़े समय के लिए बढ़ सकते हैं। इनसे राहत पाने के लिए शिवजी की आराधना करना होगी। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में बुरे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि

चंद्र ग्रहण सिंह राशि के जातकों के लिए बुरा समय लेकर आएगा। भाग्य इनका बिल्कुल भी साथ नहीं देगा। यह जिस भी काम में हार डालेंगे वह सफल हो जाएगा। परिवार में अपनों से लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। खुद को बेबस और लाचार महसूस कर सकते हैं। आपके सपने बस अब स्वान बनकर रह जाएंगे। सेहत को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती है। आंख बंद कर किसी के ऊपर भरोसा करना उचित नहीं है। आपके अपने ही आपको धोखा दे सकते हैं। अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। गुस्सा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण की वजह से कन्या राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में समस्याएं आ सकती है। बॉस आपके काम से नाराज हो सकता है। शायद आपकी नौकरी भी हाथ से चली जाए। व्यापारियों को बिजनेस में बड़ा घाटा हो सकता है। फिलहाल कुछ महीनों के लिए पैसों का निवेश करने से बचें। दोस्तों रिश्तेदारों से लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। अधिक मेहनत करने के बाद भी उसका उचित परिणाम नहीं मिलेगा। आपका मन उदास और अशांत रह सकता है। यदि आप किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं तो सिर्फ भोलेनाथ की आराधना करने से ही वह आपको दिखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button