मनोरंजन

बेहद गंभीर ‘बीमारी’ से जूझ रही हैं ज़ायरा वसीम, कहा – 4 साल से खा रही हूँ नींद की गोलियाँ

मुम्बई – कम उम्र में बॉलीवुड के टैंलेटेड एक्ट्रेस में शामिल और दंगल गर्ल जायरा वसीम ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ‘दंगल’ स्टार ज़ायरा वसीम ने अपनी डिप्रेशन के साथ लड़ाई के बारे में खुलासा किया और कहा कि वह इससे बहुत पीड़ित हैं। जायरा के मुताबिक, वो बहुत लंबे समय से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही है। 17 वर्षीय जायरा ने सोशल मीडिया को एक लंबा नोट शेयर कर कहा है कि, मैं स्वीकार करती कि मैं बहुत लंबे समय से गंभीर चिंता और अवसाद से पीड़ित हूं। ज़ायरा वसीम गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।

जायरा ने अपनी बीमारी के बार में खुलासा करते हुए लिखा है कि, “ऐसा मेरे साथ लगभग चार सालों से हो रहा है और मैं हमेशा शर्मिंदा व भयभीत रहती हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जायरा वसीम ने कहा कि घबराहट, भूख न लगने, दवाओं और बेचैनी से जूझ रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उनको 12 साल की उम्र में उन्हें पहली ऐसा महसूस हुआ था और दूसरी बार 14 वर्ष में।

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

ज़ायरा वसीम ने एक पोस्ट लिखकर बताया है कि वो पिछले 4 सालों से भी ज़्यादा समय से डिप्रेशन में हैं। लोग डिप्रेशन को बहुत आसान मान लेते हैं। हम थोड़ा परेशान, दुखी या हर्ट महसूस करते हैं तो लगता है हम, डिप्रेस्ड हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है। जायरा ने आगे लिखा है कि, असल में डिप्रेशन एक बीमारी है। उन्होंने आगे लिखा है कि हम मानसिक बीमारियों के नाम से ही हम घबरा जाते हैं। एक्‍ट्रेस जायरा वसीम ने पिछले कुछ सालों से अपने डिप्रेशन से जूझने की बात का खुलासा किया है। जायरा ने लिखा है, ‘मैं लंबे समय से ‘डिप्रेशन और एनजाइटी’ का शिकार हूं.’ जायरा ने लिखा है कि वह 4 साल से इसका शिकार हैं।

बता दें कि पिछले साल दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में बेहद शर्मनाक हरकत हुई थी। जायरा अक्सर अपनी बात खुलकर सामने रखती हैं। उस वक्त भी उन्होंनें एक वीडियो शेयर करते हुए अपने साथ फ्लाइट में हुए इस वाकये का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि, उनके ठीक पीछे बैठा एक शख्स ने उनके साथ फ्लाइट में गलत हरकत की थी। जायरा के मुताबिक, उनके साथ विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की थी।

बाद में इस पूरे मामले पर काफी बवाल हुआ था। मुंबई फ्लाइट में अपने साथ हुई शर्मनाक हरकत के बारे में ‘दंगल’ गर्ल एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। बाद में उनके इस दावे पर भी सवाल खडे हुए थे। जायरा वसीम के साथ हवाई जहाज में हुई छेड़खानी की घटना पर कुछ लोगों ने कहा था कि जायरा बस तमाशा कर रही है। जायरा से सवाल किया गया था कि पीछे बैठा व्यक्ति पैर से कैसे किसी की पीठ रगड़ सकता है। अब जायरा ने अपने डिप्रेशन के लिए लोगों से दूआ करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि मैं रमजान के पवित्र महीने का इंतजार कर रही थी। कृपया मुझे अपनी दुआओं में याद रखिये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button