अध्यात्म

सावन शिवरात्रि को इस विधि से करें पूजा, मिलेगा मनोवांछित फल, सारे कष्ट भोलेबाबा करेंगे दूर

सावन महीने की शिवरात्रि को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर इस दिन देवों के देव महादेव की आराधना की जाए तो, इससे यह जल्दी खुश होते हैं और आपको हर कठिन परिस्थितियों से बचाते हैं। इस बार सावन महीने की शिवरात्रि 19 जुलाई 2020 यानी कि रविवार को मनाई जाएगी। हर वर्ष सावन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि पड़ती है। अगर हम धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखें तो इस दिन का व्रत करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। अगर आप मनोवांछित फल प्राप्त करना चाहते हैं तो सावन की शिवरात्रि बहुत ही फलदाई मानी गई है।

सावन शिवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त

चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 19 जुलाई 2020, प्रातः काल 12:41 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त: 20 जुलाई 2020, प्रातः काल 12:10 बजे

निशिता काल पूजा समय: सुबह 12:07 बजे  से 12:10 बजे तक

सावन शिवरात्रि पूजा विधि

  • अगर आप सावन शिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा कर रहे हैं तो आप इस दिन सुबह के समय जल्दी उठकर स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं। अगर आपके घर में शिवलिंग है तो आप शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक कीजिए।
  • कई बार ऐसा होता है कि घर के अंदर गंगाजल उपलब्ध नहीं होता है। ऐसी स्थिति में आप भगवान शिव जी का अभिषेक साफ पानी से कर सकते हैं। अगर आपके घर में शिवलिंग नहीं है तो आप भोले बाबा का ध्यान कीजिए।
  • आप सावन शिवरात्रि पूजा के दौरान भगवान शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती जी की भी आरती कीजिए। इसके बाद आपको अपनी इच्छा अनुसार शिव जी को भोग लगाना होगा।
  • सावन शिवरात्रि पूजा में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप भगवान शिव जी को सात्विक आहार का ही भोग लगाएं और इसमें कुछ मीठा अवश्य शामिल कीजिए।
  • सावन शिवरात्रि का पूरा दिन व्रत करने के बाद आप शाम के समय भगवान शिव जी और माता पार्वती जी की पूजा करने के साथ ही आरती करें और दीपक जलाने के पश्चात व्रत खोलें।

जानिए सावन शिवरात्रि में शिव पूजा से क्या-क्या मिलते हैं लाभ

  • अगर आप सावन शिवरात्रि का व्रत रखते हैं तो इससे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • जो व्यक्ति सावन शिवरात्रि का व्रत करता है, उसको लोभ, क्रोध, अभिमान से मुक्ति प्राप्त होती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन शिवरात्रि का व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, यह व्रत करके मनचाहा वर प्राप्त करने का आशीर्वाद मिलता है।
  • अगर किसी लड़की के विवाह में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है तो उसको सावन शिवरात्रि का व्रत अवश्य करना चाहिए। इससे विवाह संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी।
  • सावन शिवरात्रि का व्रत करने से जीवन खुशहाल बनता है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।
  • अगर आप सावन शिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सावन शिवरात्रि व्रत में इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  1. आप सावन शिवरात्रि के दिन काले वस्त्रों का धारण मत कीजिए।
  2. आप शिवरात्रि वाले दिन खट्टी चीजों का सेवन मत कीजिए।
  3. शिवरात्रि के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button