बॉलीवुड

मलाइका के साथ अर्जुन कपूर ने किया रिश्ता स्वीकार, कहा- ‘हमने कभी कुछ गलत नहीं किया”

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के प्यार के चर्चे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार छिपाए नहीं छुपा रहा है, जिसकी वजह से अब यह रिश्ता ऑफिशियल हो चुका है। जी हां, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट रहे हैं, जिसकी वजह से इनकी शादी की खबरें भी रोज़ाना उड़ती रहती है, लेकिन फिलहाल दोनों ही शादी के मूड में नहीं है। दरअसल, शादी करने के लिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा तो तैयार हैं, लेकिन उनकी फैमिली को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

खबरों की माने तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के प्यार में लंबे समय से हैं, जिसके लिए दोनों ने मुंबई में एक भी खरीदा है। माना जा रहा है कि शादी के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा उसी घर में रहेंगे, लेकिन फिलहाल जो ताजा जानकारी मिल रही है, वो ये है कि दोनों ने ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। मतलब साफ है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब बहुत ही जल्द शादी भी करते हुए नजर आएंगे, जिसके लिए उन्हें अपनी फैमिली को मनाना बाकी है।

मलाइका के साथ सहज हूं मैं- अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं मलाइका अरोड़ा के साथ सहज रहता हूं। दरअसल, फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ देखा गया, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार किया। इस दौरान अर्जुन कपूर की फैमिली भी मौजूद थी। मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन ने न सिर्फ बात की, बल्कि उनके साथ खूब फोटो भी खिचवाई। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को स्टेज पर सपोर्ट करते हुए नजर आएं।

हमारे रिश्ते को मीडिया का साथ मिला- अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने अपनी बातचीत में आगे कहा  कि हम दोनों को मीडिया का सपोर्ट बहुत ज्यादा मिला। मीडिया ने हमारे बारे में कभी भी गलत नहीं लिखा और न ही गलत दिखाया, जिसकी वजह से हम दोनों मीडिया के सामने आने में हिचकिचाते नहीं है। मीडिया की तारीफ करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि मीडिया का रवैया काफी सम्मानजनक, ईमानदार और सभ्य रहा, जिससे मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत मिली, लेकिन अगर सपोर्ट नहीं होता, तो शायद मैं पीछे हट जाता।

हमने कभी कुछ गलत नहीं किया- अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने इंटरव्यू में आगे कहा कि मैंने मीडिया को अपने या मलाइका के घर के नीचे बैठने के लिए मना किया था, क्योंकि अगर वे घर के नीचे बैठते तो लोगों को लगता कि हम कुछ गलत कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने कहा कि हमने कभी कुछ गलत नहीं किया, जिसमें हमें मीडिया ने पूरा स्पेस दिया, जिसकी वजह से हम खुलकर मीडिया के सामने आते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो शायद ही हम कैमरे के सामने एक साथ आते।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button