अध्यात्म

मां लक्ष्मी को बहुत भाति हैं यह 5 चीजें, इन्हें घर लाने से बरसता है धन, दोगुनी हो जाती है आमदनी

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बड़ा महत्व दिया जाता है। यह घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है। आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इन्हें घर लाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वह आपके घर पैसों की आवक बढ़ा देती हैं। फिर आपकी धन से जुड़ी कोई समस्याएं नहीं रहती हैं।

धातु का हाथी और कछुआ

हाथी और कछुआ यह दोनों ही जानवर हिंदू धर्म मे बेहद पवित्र माने जाते हैं। यह सुख, शांति और समृद्धि के प्रतीक होते हैं। हाथी भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। वहीं कछुआ भगवान विष्णु का एक अवतार है। इसलिए यदि आप घर में पीतल या चांदी की धातु से बने कछुए या हाथी रखते हैं तो यह बहुत लाभकारी होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं शास्त्रों की माने तो मां लक्ष्मी हाथी की सवारी करती हैं। वहीं कछुए के अंदर स्वयं मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

बांसुरी

बांसुरी भगवान कृष्ण की प्रिय चीज है। हिंदू धर्म में इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक कहा जाता है। यह घर के वास्तु दोष को खत्म करती है। इसे बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना लाभकारी होता है। इससे घर की अर्थक परेशानी खत्म होती है। वहीं व्यापार स्थल पर इसे रखने से बड़ा मुनाफा होता है। स्टडी रूम में इसे रखने से छात्रों का मन पढ़ाई में लगता है। उनकी एकाग्रता बढ़ती है। यह एक पॉजिटिव एनर्जी लाती है। और जहां सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है वहां मां लक्ष्मी दौड़ी चली आती है।

मां लक्ष्मी की तस्वीर

घर में धन की देवी कही जाने वाली मां लक्ष्मी की तस्वीर जरूर होना चाहिए। इसके अलावा आप भगवान विष्णु और आय के देवता कुबेर की फोटो भी रख सकते हैं। इन सभी तस्वीरों को घर रखने से आर्थिक परेशानियाँ समाप्त होती है। घर में पैसों की आवक बढ़ती है। बस एक बात का ध्यान रहे कि आप इन तस्वीरों की नियम से पूजा पाठ करें। इन्हें साफ रखें। इन पर धूल या गंदगी न लगे। वरना लाभ की जगह नुकसान होने लगेगा।

शंख

हिंदू धर्म में शंख को भी बड़ा पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इसका काफी महत्व बताया गया है। इसे घर में रखने से हर तरह का वास्तु दोष दूर होता है। हालांकि आपको शंख की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसे सुबह और शाम बजाना भी चाहिए। इसकी ध्वनि से नेगेटिव ऊर्जा समाप्त होती है। घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। दक्षिणावर्ती शंख और भी शुभ होता है। यह मां लक्ष्मी का प्रिय होता है। इसे रखने से धन की सभी दिक्कतें दूर होती है।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा को वास्तु और फेंगशुई दोनों ही जगह शुभ माना जाता है। इसे घर की उत्तर-पूर्व की दिशा में रखना चाहिए। इसे घर में रखने से बरकत बनी रहती है। यह एक पॉजिटिव एनर्जी का बड़ा स्त्रोत होता है। इसे देखने से मन शांत रहता है। घर में खुशहाली आती है। परिवार में लड़ाई झगड़े झगड़े नहीं होते हैं। वहीं धन से जुड़े सभी काम अच्छे से होते हैं। इसे व्यापार स्थल में रखने से मुनाफा ज्यादा होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button