बॉलीवुड

आश्रम 3 ही नहीं, इन फिल्मों में भी इंटीमेट हुई ईशा गुप्ता, दिए ऐसे सीन बंद करनी पड़ी आंखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) इन दिनों ‘आश्रम 3’ (Aashram 3) वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज का ट्रेलर सामने आया है। इसमें ईशा ने बाबा निराला (बॉबी देओल) के साथ कई इंटीमेट सीन्स दिए हैं। इन सीन्स को देख फैंस काफी हैरान हैं। उनसे इस सीरीज में ईशा का बोल्ड अवतार देखने को अब और इंतजार नहीं हो रहा है।

वैसे जब तक ये सीरीज रिलीज नहीं हो जाती, आप ईशा की कुछ और बोल्ड सीन्स वाली फिल्में भी देख सकते हैं। इन फिल्मों में भी ईशा ने जमकर हॉटनेस का तड़का लगाया है। तो चलिए बिना किसी देरी के एक-एक कर इन फिल्मों पर चर्चा करते हैं।

जन्नत 2

‘जन्नत 2’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। ईशा गुप्ता ने इसी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी लीड रोल में थे। इमरान को बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से भी जाना जाता है। जन्नत 2 में भी उन्होंने ईशा गुप्ता को ढेर सारे Kiss किए थे। इस फिल्म के गाने और रोमांटिक सीन्स दर्शकों को खूब पसंद आए थे। अपनी पहली फिल्म से ही ईशा ने करोड़ों दिलों को आहें भरने पर मजबूर कर दिया था।

राज 3

राज 3 भी साल 2012 में ही रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात ये थी कि इसमें भी ईशा गुप्ता ने इमरान हाशमी संग इंटीमेट सीन दिए थे। यह एक हॉरर फिल्म थी। इसमें ईशा के अलावा सेक्सी बिपाशा बसु भी थी। लेकिन इसके बावजूद ईशा की हॉट अदाओं ने बिपाशा को साइड में कर दिया था। पूरी फिल्म में सुंदरता और बोल्डनेस के मामले में ईशा ही छाई रही थी।

चक्रव्यूह

ईशा गुप्ता के लिए साल 2012 काफी लक्की रहा था। क्योंकि इसी वर्ष उनकी तीसरी फिल्म ‘चक्रव्यूह’ भी आई थी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल उनके अपोजिट लीड रोल में थे। इस फिल्म में भी ईशा ने अर्जुन कपूर संग भर-भर के बोल्ड सीन्स दिए थे। इन सीन्स को देख दर्शक भी हैरान रह गए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पीट गई थी। लेकिन इस फिल्म के जरिए ईशा की फैंस फॉलोइंग काफी बढ़ गई।

सोशल मीडिया भी लगता है हॉटनेस का तड़का

ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम उन्हें 82 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। ईशा यहां अपने बोल्ड एण्ड हॉट फोटोज व वीडियोज साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस बड़े खुश होते हैं। वे कमेंट सेक्शन में ईशा की तारीफ में फूल बरसाते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

बता दें कि ईशा 36 साल की हैं। उनका जन्म 28 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। वे खुद को काफी फिट रखती हैं। वह 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का टाइटल भी अपने नाम कर चुकी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने से पहले वह मॉडलिंग भी किया करती थी। आप ईशा को आश्रम 3 में बाबा निराला संग इंटीमेट होते 3 जून 2022 को MX Player पर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button