अध्यात्म

शनि अमावस्या: जीवन की सभी परेशानियों का होगा नाश, आज ही करें ये उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है, यह हमेशा मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं, हर कोई व्यक्ति यही चाहता है कि उनके ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहे, जिसके लिए वह इनकी पूजा-अर्चना और कई तरह के उपाय करता है, आपको बता दें कि 04 मई 2019 शनिवार को पुण्य दायिनी अमावस्या है और यह दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ माना गया है, अगर हम पौराणिक दृष्टि से देखें तो यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है इसी वजह से इस दिन अमावस्या होने से शनिवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है, शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया गया है कि अगर अमावस्या की तिथि को शनिवार का दिन आता है तो यह बहुत ही मंगलकारी होता है, यह अमावस्या शनिश्चरी अमावस्या है इस दिन को जीवन के सभी कष्ट नाश करने वाला माना गया है, यह दिन बहुत ही फलदाई जाता है।

अगर इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखें और कुछ उपाय किया जाए तो इससे शनि देव अपने भक्तों के ऊपर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं और जीवन की सभी परेशानियां और पाप दूर होते हैं, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से शनि अमावस्या के दिन क्या उपाय अपनाकर हम अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं और समस्त कष्टों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं इस विषय में जानकारी देने वाले हैं।

शनि अमावस्या को क्या करना चाहिए

शनि अमावस्या के दिन शनिवार का व्रत रखना फलदाई माना गया है, आप व्रत के दिन शनिदेव की पूजा कीजिए और कवच स्त्रोत मंत्र का जाप कीजिए, शनिवार व्रत कथा पढ़ना बहुत ही लाभदायक होता है, आप शनिवार के व्रत में दिन में दूध, लस्सी तथा फलों के रस का सेवन कर सकते हैं, शाम के समय महाबली हनुमान जी या फिर भैरव जी के दर्शन कीजिए, आप काले उड़द की खिचड़ी जिसके अंदर काला नमक मिला हुआ हो या फिर उड़द की दाल का मीठा हलवा खा सकते हैं।

इन चीजों का दान करना होता है फलदाई

अगर आप चाहते हैं कि शनिदेव आपसे प्रसन्न हो तो आप इसके लिए उड़द, तिल, तेल, भैंस, लोहा, दक्षिणा और श्याम वस्तुओं का दान कीजिए, आप इस दिन किसी भी शनि मंदिर में जाएं और गरीबो को काले तिल, काली उड़द, काले वस्त्र, गुड़ का दान करें, इससे आपको उत्तम फल प्राप्त होगा।

इस दिन करें शनि के ये उपाय

  • आप शनिवार के दिन अपने हाथ के नाप का 19 हाथ काला धागा ले लीजिए और इसकी माला धारण कीजिए।
  • आप प्रत्येक शनिवार को सूरमा, काले तिल, सौंफ, नागरमोथा और लोध से मिले हुए जल से स्नान कीजिए।
  • आप शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के चारों तरफ 7 बार कच्चा सूत लपेट दीजिए और सूत लपेटते समय शनि मंत्रों का जाप कीजिए इसके बाद आप पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव से अपने जाने-अनजाने में हुए अपराधों की क्षमा मांगे।
  • आप शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल या नाव की सतह की कील से बना हुआ छल्ला पहने।
  • अगर आप शनि अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में नहाकर अपने पितरों को पिंडदान, तर्पण आदि कर सकते हैं, अगर यह उपाय आप करेंगे तो आपके ऊपर से सभी प्रकार के शनि दोष दूर होंगे और आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button