बॉलीवुड

Holi 2023 : सिद्धार्थ-कियारा से रणबीर-आलिया तक, शादी के बाद पहली बार होली मनाएंगे ये सेलेब्स

होली का त्यौहार नजदीक है। रंगों के इस त्यौहार को सभी लोग मनाना पसंद करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी होली खेलना पसंद करते हैं। हालांकि इस बार कई सेलेब्स के लिए शादी के बाद पहली होली होनी वाली है। आइए आज उन सेलेब्स के बारे में जानते है जो शादी के बाद पहली होली मनाने वाले हैं।

नयनतारा-विग्नेश शिवन

नयनतारा दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2022 में फिल्मकार विग्नेश से 9 जून को शादी रचाई थीं। अब दोनों शादी के बाद पहली होली मनाने वाले हैं।

परितोष त्रिपाठी-मीनाक्षी

परितोष त्रिपाठी अभिनेता और होस्ट हैं। उन्होंने 10 दिसंबर 2022 को अपनी प्रेमिका मीनाक्षी से उत्तराखंड में शादी की थी।

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की अभिनेत्री हंसिका मोटवानी भी शादी के बाद पहली बार होली मनाएगी। वे 4 दिसंबर 2022 को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग शादी के बंधन में बंधी थीं। बता दें कि दोनों आठ साल की डेटिंग के बाद विवाह बंधन में बंधे थे।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट 2022 की होली के बाद 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में 2023 की होली उनकी भी शादी के बाद पहली होली होगी।

ऋचा चड्ढा-अली फजल

devoleena bhattacharjee

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल की भी यह शादी के बाद पहली होली होने वाली है। इन दोनों कलाकारों ने कुछ सालों की डेटिंग के बाद साल 2022 में 4 अक्टूबर को शादी रचा ली थी।

अथिया शेट्टी-केएल राहुल

athiya shetty marriage

हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी हाल ही में शादी के बंधन में बंध गई हैं। करीब एक माह पहले उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और भारत के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी हाल ही में 23 जनवरी को खंडाला में संपन्न हुई थी। बता दें कि शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

इस सूची में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी स्थान मिला है। दोनों कलाकार हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है। करीब दो साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से शाही शादी की थी। वहीं अब दोनों शादी के बाद पहली होली मनाने जा रहे हैं।

साइरस साहूकार-वैशाली मल्हारा

अभिनेता साइरस साहूकार ने 15 अप्रैल 2022 को शादी की थी। उनकी शादी वैशाली मल्हारा से हुई थी। यह कपल भी शादी के बाद पहली होली मनाने वाला है।

मानवी गगरु और कुमार वरुण

साल 2008 में ‘द चीता गर्ल्स: वन वर्ल्ड’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मानवी गगरु भी हाल ही में शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने कुछ दिनों पहले कॉमेडियन कुमार वरुण से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बंधन में बंधने के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थी। मानवी और वरुण की भी आने वाली होली शादी के बाद पहली होलो होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button