समाचार

ससुराल पहुंचने से पहले ही विधवा हो गई दुल्हन, फेरों के बाद हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे ने तोड़ दिया दम

शादी जीवन का सबसे सुखद दिन माना जाता है। ये एक नए जीवन की शुरुआत होती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दुल्हन की हाथों की मेहंदी का रंग ठीक से चढ़ा भी नहीं था और उसे अपने दूल्हे की अर्थी देखनी पड़ गई। फेरों के कुछ घंटों बाद ही उसका सुहाग उजड़ गया। तो आखिर ऐसा क्या हुआ जो दूल्हे ने अचानक दम तोड़ दिया? चलिए जानते हैं।

फेरों के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे ने तोड़ा दम

दरअसल यह पूरा मामला गोंडा जिले के कर्नलगंज इलाके के आदमपुर का है। यहां रहने वाले जमुना भारती ने बेटी सोनिया की शादी छपिया इलाके बभनी के रहने वाले प्रदीप भारती से फिक्स की थी। शादी की तारीख 5 जून रविवार थी। तय समय पर शाम को बारात गाजे बाजे से आ गई। सभी बारातियों का जमकर स्वागत हुआ।

इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ। स्टेज पर आकर सभी ने दूल्हा दुल्हन प्रदीप और सोनिया को नए जीवन की बधाई दी। फिर सभी ने पेटभर कर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। रात में प्रदीप ने सोनिया की मांग में सिंदूर भरा। फिर अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे लिए। 7 जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई। लेकिन फेरो को 7 घंटे भी नहीं हुए कि प्रदीप दुनिया को अलविदा कह गया।

दूल्हे को हुई खून की उल्टी

दरअसल सोमवार सुबह जनवासे में दूल्हे प्रदीप को खून की उल्टियाँ होने लगी। आनन फानन में परिजन प्रदीप को एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। उसने उसे जिला अस्पताल रेफ़र किया। लेकिन यहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। अब तक जिस घर में शहनाइयों की गूंज से खुशियां मनाई जा रही थी, वहां रोने की दहाड़ों से मातम पसर गया। दुल्हन को अपनी फूटी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ। शादी के कुछ ही घंटों बाद वह विधवा हो गई।

दूल्हे की अचानक हुई मौत से बारात और घराती सभी बड़े दुखी हैं। दुल्हन के पिता जमुना भारती ने बताया कि लड़केवाले प्रदीप का अंतिम संस्कार करने उसे अपने आवास स्थल ले गए हैं। दूल्हे के पिता राम भवन ने भी बेटे के अंतिम संस्कार की पुष्टि की है। उधर स्थानीय पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले को लेकर कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button