देश विदेश

दहेज नहीं मिला तो ससुर-देवर करने लगे बहू के संग दुष्कर्म, फिर 1 साल के बाद बहु ने उठाया यह कदम ..

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर में बेहद शर्मनाक वाक्या सामने आया। यहां एक ससुर एक साल तक अपनी ही बहू से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता रहा। हद तो तब हो गई जब देवर ने सासुर और बहू को ऐसा करते देखा तो वह भी संबंध बनाने लगा। इस मामले का खुलासा पीड़ित बहू ने खुद किया। बहू का रेप करने के पीछे एक वजह थी, जिसे जान पुलिस भी दंग रह गई। उन्होंने तुरंत इन दरिंदों के खिलाफ केस दर्ज किया।

ससुर-देवर जबरन करते थे रेप

दरअसल ये पूरा मामला मौदहा कोतवाली इलाके के एक गांव का है। यहां एक महिला की 4 साल पहले शादी हुई थी। हाल ही में ससुरालवालों ने महिला को अर्धनग्न अवस्था में घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। जब महिला अपने मायके गई और परिजनों को पूरी कहानी सुनाई तो वे हक्के बक्के रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनकी फूल सी नाजुक बेटी संग ससुरालवालों ने ऐसी हैवानियत की।

पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर और दहेज लाने का दबाव बनाते थे। जब उसने इसका विरोध किया तो ससुर के अंदर का हैवान जाग उठा। वह बहू को मोबाइल में गंदी फिल्म दिखा उसका रेप करने लगा। उसे ऐसा करते हुए देवर ने देख लिया। अपने बाप को ऐसी घटिया हरकत करने से रोकने की बजाय देवर भी बहू संग अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा।

विरोध करने पर देते थे जान से मारने की धमकी

बहू जब भी ससुर और देवर का विरोध करती थी तो वह उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़िता के अनुसार एक बार तो उसके ससुर ने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की थी। डर के मारे बहू चुप रहती थी। ससुर और देवर इसका और फायदा उठाते थे। वे एक साल तक बहू की इज्जत लूटते रहे। फिर एक दिन उसे मारपीट कर अर्धनग्न हालत में घर से निकाल दिया।

पीड़िता रोते बिलखते किसी तरह मायके पहुंची। यहां उसने पूरी दास्तान सुनाई। फिर परिजनों के साथ उसने ससुर और देवर के खिलाफ एफआईअर दर्ज करवाई। पुलिस ने भी इस मामले को सिरियसली लिया। ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का और ससुर-देवर पर रेप का केस दर्ज किया।

पुलिस कर रही जांच

मौदहा थाना प्रभारीपवन कुमार पटेल के अनुसार पीड़िता ने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न समेत ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपियों को पकड़े के लिए दबिश भी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button