अध्यात्म

हंस राजयोग पलटेगा इन राशियों की किस्मत, गुरु बृहस्पति उदित होकर देंगे धन लाभ, खत्म होंगे दुख

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है, अस्त होता है, उदित होता है, तो इन सभी का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। अप्रैल माह की शुरुआत में गुरु बृहस्पति ग्रह मीन राशि में उदित हो रहे हैं। इससे ‘हंस राजयोग’ का निर्माण हो रहा है। यह योग तीन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

कर्क राशि

हंस राजयोग के चलते इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इन्हें बीजनेस में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में तरक्की होगी। नए जॉब के ऑफर आएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए ट्राय कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा परिणाम मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शत्रु आपके सामने झुकने को मजबूर हो जाएगा। समाज में रुतबा बढ़ेगा। मकान खरीदी और बिक्री के योग बनेंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आपके काम और व्यवहार की तारीफ होगी। आप अपनी दया और करुणा से लोगों का दिल जीत लेंगे। भाग्य आपके पक्ष में होगा।

धनु राशि

हंस राजयोग का बनना धनु राशि के लिए अच्छा भाग्य लाएगा। किस्मत इनका हर पल साथ देगी। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग के मामले सफल होंगे। शादी के योग बन सकते हैं। लोग आपके फैन बन जाएंगे। आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। सेहत में सुधार होगा।

बीती 17 जनवरी से इस राशि के लोगों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती भी हट गई है। ऐसे में अब इनके दुख और भी कम हो जाएंगे। शत्रु की सभी चाल आपके सामने नाकाम होगी। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में होंगे। अटके हुए काम बन जाएंगे। उधार का पैसा मिल जाएगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। नए मकान के भी योग बन रहे हैं।

मीन राशि

हंस राजयोग मीन राशि के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इनके सभी दुख, दर्द और तकलीफें अब समाप्त होगी। जो लोग नया बीजनेस शुरू करना चाहते हैं उन्हें लाभ होगा। माता पिता से बड़े धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन जायदाद के मामले आपके हक में आएंगे। समाज में आपका नाम होगा। आपकी वजह से माता पिता को गर्व होगा।

सेहत को लेकर सारी चिंताएं दूर होगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में अच्छा पैसा आएगा। तनाव से छुटकारा मिलेगा। आप पहले से ज्यादा खुश रहेंगे। आपके जीवन में एक अलग ही आनंद होगा। लग्जरी सुख सुविधाएं बढ़ जाएगी। संतान की ओर से लाभ होगा। शिक्षा, राजनीति और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button