अध्यात्म

गर्मी को और भड़काने आ रहा है नौतपा, जाने कब हो रहा शुरू, इन दिनों क्या करें और क्या नहीं

इन दिनों गर्मी का सीजन चल रहा है। आम जनता गर्मी से परेशान है। लेकिन ये परेशानी अभी और बढ़ने वाली है। क्योंकि नौतपा (Nautapa) शुरू होने जा रहा है। नौतपा वह अवधि होती है जिसमें सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस दौरान 9 दिनों तक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। भयंकर गर्मी से लेकर आंधी तूफान तक देखें जा सकते हैं।

इस वर्ष नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है। ये 2 जून तक रहने वाला है। वहीं रोहिणी नक्षत्र 25 मई सुबह 8 बजकर 16 मिनट से 8 जून सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। हिंदू धर्म में नौतपा को काफी अहमियत दी गई है। इसके अनुसार नौतपा में हमे कुछ खास उपाय करने चाहिए तो कुछ चीजों को नहीं करने में ही भलाई है।

नौतपा में ये काम करें

1. नौतपा में हल्का फुल्का भोजन करना चाहिए। ज्यादा तेल मिर्च मसाला जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए। दरअसल इस दौरान सूर्य की गर्मी सबसे तेज होती है। इससे शरीर का तापमान बढ़ा रहता है। ऐसे में शरीर में गर्मी बढ़ाने वाले भोजन को नहीं खाना चाहिए।

2. नौतपा में पानी अधिक पीना चाहिए। इससे आप हाइड्रेट बने रहेंगे। वहीं इन दिनों पानी के दान को भी महान बताया गया है। आप अपने आसपास इंसान और पशु पक्षियों के लिए पानी के मटके रख सकते हैं। कहते हैं घर में यदि पानी के मटके भरे हुए हो तो उन्हें देख पितरों को खुशी होती है।

3. नौतपा में उन चीजों का भी दान करना चाहिए जिनसे गर्मी में राहत मिलती है। जैसे आप लोगों को जूते-चप्पल, छाता, कपड़े, पानी का भरा मटका, सत्तू, पंखा, ठंडक देने वाले फल, गंगाजल, दही इत्यादि चीजें दान कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं।

4. नौतपा में पशु पक्षियों की सेवा भी शुभ मानी जाती है। आप इनके लिए किसी बर्तन में जगह-जगह पानी भरकर रख सकते हैं। चाहें तो खाने पीने की व्यवस्था भी कर सकते हैं। या इनके लिए छाया का इंतजाम भी कर सकते हैं।

5. नौतपा में जीतने हो सके उतने अधिक पेड़ पौधे लगाना चाहिए। इनसे न सिर्फ ठंडी हवा मिलती है बल्कि ये इंसान और जानवरों को छाया भी देते हैं। ऐसा कर हमे पुण्य मिलता है।

नौतपा में ये न करें

1. नौतपा में शादी या मुंडन के समारोह भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल इस दौरान आंधी-तूफान सबसे अधिक आते हैं। ऐसे में आपके कार्यक्रम में बढ़ा उत्पन्न हो सकती है।

2. नौतपा में जितना अधिक घर में रहेंगे उतना ही सेहतमंद रहेंगे। बहुत अधिक मजबूरी होने पर ही बाहर निकलें। खासकर दोपहर में घर के अंदर ही रहें। इन दिनों लंबी यात्रा भी न करें।

3. नौतपा में तला-भुना खाने से बचे। गर्मी में इन चीजों का सेवन सेहत से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। वैसे बाकी दिनों भी इन चीजों को कम खाना बेहतर होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button