बॉलीवुड

बेहद स्मार्ट और डेशिंग हैं जावेद जाफरी के बेटे मिजान, लुक्स पर मरती हैं लाखों लड़कियां: PHOTOS

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चुनिंदा कलाकारों में से एक जावेद जाफरी को भला कौन नहीं जानता। जावेद जाफरी ना केवल शानदार एक्टर है बल्कि वह एक मशहूर कॉमेडियन, बेहतरीन डांसर और मशहूर डांस शो बूगी वूगी को भी जज कर चुके हैं। इसके अलावा वह जाने-माने डबिंग आर्टिस्ट भी है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के बारे में जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

javed jafri

बता दें, जावेद जाफरी मशहूर कॉमेडियन जगदीप जाफरी के बेटे हैं। वहीं अब जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी भी एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के लिए जुटे हुए हैं। बता दे मिजान ने साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत कर ली है। हाल ही में उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई जिसमें उनकी बॉडी देखकर हर कोई दंग रह गया।

javed jafri

वह लुक्स और पर्सनैलिटी के मामले में बॉलीवुड अभिनेताओं से भी आगे निकले। मिजान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। वह अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। ऐसे में अक्सर जिम वीडियो भी साझा करते रहते हैं।

javed jafri

इसके अलावा मिजान की फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर अक्सर लड़कियां उन्हें प्यार भरे कमेंट करती है, दरअसल मिजान दिखने में काफी हैंडसम और गुड लुकिंग है।

javed jafri

javed jafri

मिजान ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मलाल’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ बतौर प्रोड्यूसर इसमें काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘हंगामा-2’ में काम किया जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आए थे।

बता दे अब मिजान जल्द ही फिल्म ‘यारियां-2’ में नजर आएंगे जो साल 2023 के आखिरी में रिलीज होगी। बात करें मिजान की निजी जिंदगी के बारे में तो एक समय पर उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जुड़ चुका है। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, हालांकि बाद में यह केवल अफवाह निकली।

javed jafri

javed jafri

वही बात की जाए जावेद जाफरी के बारे में तो उन्होंने फिल्म ‘मेरी जंग’ से अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म में एक नेगेटिव किरदार में नजर आए थे हालांकि वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने ‘जंतर-मंतर’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूँ’, ‘धमाल सीरीज’, ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया। जावेद जाफरी ने डॉन कार्नेज, मिकी माउस और वूगी जैसे कार्टून कैरेक्टर को भी अपनी आवाज दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button