दिलचस्प

सच्चे प्रेम को लेकर बोली जया किशोरी, कहा वह अपना काम निकल जाने के बाद आपसे रिश्ता तोड़ देता है

जया किशोरी (Jaya Kishori) भारत की जानी मानी कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उन्हें लाखों युवा और बड़े फॉलो करते हैं। वह आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों उनकी बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ शादी की अफवाह उड़ी थी। तब से वह और भी फेमस हो गई। अब हर कोई उनके बारे में जानने को उत्सुक रहता है। इस बीच जया किशोरी ने सच्चे प्रेम की परिभाषा बताई है। उन्होंने बताया कि एक सच्चा प्रेम कैसा होना चाहिए।

सच्चे प्रेम को लेकर क्या बोली जया किशोरी?

1. जया किशोरी की माने तो सच्चा प्रेम निस्वार्थ होना चाहिए। यदि आप किसी निजी स्वार्थ के चलते सामने वाले से प्रेम करते हैं तो ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलता है। वह अपना काम निकल जाने के बाद आपसे रिश्ता तोड़ भी सकता है। प्रेम दो दिलों का मिलन होता है। जब तक आप एक दूसरे के साथ भावनात्मक और बौद्धिक रूप से नहीं जुड़ते हैं तब तक आप इसे सच्चा प्रेम नहीं कह सकते हैं।

2. जया किशोरी कहती हैं कि सच्चे प्रेम में कोई दिखावा नहीं होता है। आप जैसे हैं दूसरे के सामने खुद को वैसे ही पेश करें। यदि वह आपको आपकी सभी कमियों के साथ भी अपनाता है तो ये सच्चा प्रेम है। इसमें आपको सामने वाले को कभी धोखा नहीं देना चाहिए। क्योंकि ये प्रेम आपको बना भी सकता है और मिटा भी सकता है। इसलिए इसमें पारदर्शिता होना आवश्यक है।

3. जया किशोरी का मानना है कि किसी को दिल देने से पहले आप खुद से प्यार करना सीखिए। खुद को अहमियत दीजिए। फिर आपको यह जीवन सुंदर लगने लगेगा। मुझ से ये काम नहीं होगा, इस सोच को बदलिए। यदि सामने वाला भी आपकी खुशी और सपनों की अहमियत रखता है तो यह सच्चा प्यार कहलाएगा। लेकिन इसके लिए आपको खुद अपने सपनों पर यकीन करना होगा।

अपने लिए चाहती हैं ऐसा पति

जया किशोरी खुद के लिए कैसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं, इस पर भी वह कई बार बात कर चुकी हैं। उनकी पहली शर्त तो ये है कि उनका लाइफ पार्टनर कोलकाता का रहने वाला होना चाहिए। या फिर उसे शादी के बाद वहां शिफ्ट होना चाहिए। दरअसल जया किशोरी के माता पिता यहीं रहते हैं। वह अपने पेरेंट्स से बहुत प्यार करती हैं। उनके बिना रह नहीं सकती हैं।

इसलिए वह शादी के बाद कोलकाता में ही रहना चाहती हैं ताकि जब उनका मन हो वह मां बाप से मिलने जा सकें। इसके अलावा उन्हें एक पॉजिटिव सोच वाला पति चाहिए। वहीं उसका भी आध्यातम की ओर झुकाव होना चाहिए। वैसे आप अपने लिए कैसा पार्टनर चाहते हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button