अध्यात्म

2023 तक इन 4 राशियों की रहेगी चांदी, ब्रहस्पति चमकाएंगे किस्मत, पैसा कमाने के मिलेंगे कई मौके

भाग्य के दरवाजे खोलने में आपकी राशि से जुड़े ग्रह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब ये अपनी राशि बदलते हैं तो कुछ विशेष राशियों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। बृहस्पति ग्रह की बात करें तो ये सभी नौ ग्रहों में शुभ माना जाता है। इस ग्रह की शुभ स्थिति हमे शिक्षा, ज्ञान, संतान, वैवाहिक सुख और धन वृद्धि जैसे लाभ देती है।

बृहस्पति ग्रह लगभग एक साल में अपनी राशि बदलता है। 13 अप्रैल 2022 को वह अपनी स्वराशि मीन में गया था। अब यहां वह 22 अप्रैल 2023 तक रहने वाला है। ऐसे में यह एक साल की अवधि 4 विशेष राशियों के लिए ढेर सारे लाभ लेकर आएगी। इस दौरान आपको पैसा कमाने के कई अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि

इस वर्ष आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए ये वर्ष बहुत अच्छा जाने वाला है। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। सैलरी बढ़ सकती है। प्रमोशन मिलने के चांस प्रबल हैं। कोई नया जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। वहीं बिजनेस करने वालों को भी लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पैसों की सभी दिक्कत इस वर्ष दूर होगी। ब्रहस्पति देव के आशीर्वाद से घर में शांति और सुख रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी शुभ कार्य से यात्रा हो सकती है।

तुला राशि

छात्रों के लिए ये वर्ष शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। गवर्नमेंट जॉब के ऑफर आएंगे। प्राइवेट नौकरी के भी चांस है। करियर में ऊंचाई चढ़ेंगे। अपनों से हिम्मत और मदद मिलेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट लाभकारी रहेगी।

नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये समय बढ़िया है। कहीं पैसों का निवेश भी किया जा सकता है। खासकर प्रॉपर्टी और वाहन खरीदी के लिए अनुकूल समय है। पति पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। संतान से सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि

पैसों की हर तरह की समस्याएं दूर होगी। धन के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। पैसा खुद आपके पास चलकर आएगा। धन कमाने के नए स्त्रोत खुलेंगे। उधार दिया पैसा भी वापस आ जाएगा। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

नौकरी और बिजनेस में तरक्की पक्की है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपके काम की समाज में प्रशंसा होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में पैसा डाल सकते हैं। अच्छा रिटर्न मिलेगा।

कुंभ राशि

रुका हुआ पैसा समय पर मिल जाएगा। किसी शुभ कार्य से लंबी यात्रा हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। पैसा कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। आपकी मेहनत और हुनर रंग लाएगा। इसका लाभ मिलेगा। बरसों पुराना सपना सच होगा।

मन की सभी इच्छाएं पूर्ण होगी। विवाह का योग बनेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। माता पिता का आशीर्वाद सफलता दिलाएगा। पत्नी से मधुर संबंध मिलेंगे। घर या वाहन खरीदने के लिए समय बढ़िया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button