बॉलीवुड

एक्ट्रेस ने वजन कम करने के चक्कर में छोड़ दी रोटी खाना, अब इस हाल में घूम रही

सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई फिटनेस को लेकर जागरूक हो गया है। अब लोग घर बैठे रहने की बजाय वॉक पर जाते हैं। जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। खासकर जिन लोगों का वजन अधिक है वे वेट लॉस करने के कई तरीके अपनाते हैं। इनमें हेल्थी डाइट को फॉलो करना भी शामिल होता है। सेलिब्रिटीज की बात करें तो उन्हें आम जनता की तुलना में ज्यादा फिट और सुंदर दिखना पड़ता है। इसी से उनकी रोजी रोटी चलती है।

वजन कम करने के लिए छोड़ दी रोटी खान

आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री से मिलाने जा रहे हैं जिसने वजन कम करने के चक्कर में रोटी खाना ही छोड़ दिया। रोटी और चावल दो ऐसी चीजें है जो हर इंडियन डेली खाता है। इसके बिना उनका काम नहीं चलता है। लेकिन इस अभिनेत्री ने तो इन दोनों ही चीजों को त्याग दिया। इसके बाद उनकी जो हालत हुई वह आप नीचे तस्वीरों में देख सकते हैं।

हम यहां जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम एरिका फर्नांडीज (Erica Fernandes) है। 29 साल की एरिका एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वे साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं वे टीवी जगत में भी अपने हुनर का परचम लहरा चुकी हैं। उन्होंने टीवी पर डेब्यू ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ से किया था। इसके बाद वह ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में प्रेरणा के किरदार में भी नजर आई थी।

इस डाइट से रखती है खुद को फिट

एरिका फर्नांडीज दिखने में काफी हसीन और फिट है। आज हम आपको उनकी फिटनेस का राज और डाइट प्लान बताने जा रहे हैं। इसे फॉलो कर आप भी अपना वजन कम कर सकते हैं। एक इंटरव्यू में एरिका ने अपना फिटनेस मंत्रा शेयर किया था।

इसमें उन्होंने बताया था कि वे रोटी और चावल नहीं खाती हैं। इससे उन्हें वजन घटाने में काफी हेल्प मिलती है। दारसल चावल व रोटी दोनों में ग्लूटेन होता है जो वेट गेन करने के लिए बड़ा जिम्मेदार होता है।

फिट रहने के लिए एरिका ने नॉन वेजिटेरियन डाइट भी छोड़ दी है। अब वे सिर्फ शाकाहारी चीजों को खाती हैं। इसके अलावा वे डेली सख्ती से अपना वर्कआउट रूटीन भी फॉलो करती हैं। वे जिम जाने के अलावा फिट रहने के लिए योगा और पिलाटे का सहारा भी लेती हैं। उनकी बॉडी देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Erica J Fernandes (@iam_ejf)

एरिका सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 41 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।

यहां देखें एरिका के वर्कआउट की एक झलक

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button