बॉलीवुड

कियारा आडवाणी के मौसाजी बनने वाले थे सलमान खान, लेकिन इस कारण नहीं बनी बात

कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने 2014 में फगली फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिर वे ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आई थी। इसके बाद हम उन्हें कबीर सिंह, शेरशाह, गुड न्यूज, लक्ष्मी जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। कियारा ने इंडस्ट्री में 8 साल पूरे कर लिए हैं। लेकिन फिर भी उन्हें लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। जैसे क्या कियारा स्टार किड हैं? उनका सलमान से क्या कनेक्शन है? वे फेमस कैसे हुई इत्यादि। आज हम आपके सभी सवालों का जवाब दे रहे हैं।

कियारा आडवाणी से जुड़ी दिलचस्प बातें

1. पर्सनल लाइफ: कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है। सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया था। क्योंकि इंडस्ट्री में पहले से एक आलिया (भट्ट) मौजूद है। कियारा के पिता का नाम जगदीप आडवाणी हैं। वह एक बिजनेसमैन हैं।

उनकी मां का नाम जेनेवीव जाफरी है। वह एक टीचर हैं। कियारा सिंधी परिवार से आती है। हालांकि उनकी मां आधी मुस्लिम और आधी ब्रिटिश हैं। इस तरह कियारा के परिवार का फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए वे एक स्टार किड नहीं हैं।

2. फेमस होने का कारण: कियारा की लोकप्रियता बढ़ने में सबसे बड़ा हाथ नेटफ्लिक्स की शॉर्ट वेब फिल्म लस्ट स्टोरीज का है। इसमें कियारा के कुछ ऐसे सीन्स थे जिसके चलते वह घर-घर फेमस हो गई।

इसके पहले वह कुछ गिनी चुनी फिल्मों में जरूर दिखी थी, लेकिन लोगों के बीच फेमस उन्हें लस्ट स्टोरीज ने बनाया। इसे देखने के बाद ही डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ में प्रीति का किरदार दिया। इस फिल्म ने कियारा को टॉप अभिनेत्रियों की लाइन में लाकर खड़ा कर दिया।

3. सलमान से कनेक्शन: बहुत कम लोगों को पता है कि सलमान और कियारा की फैमिली के बीच अच्छे रिश्ते हैं। दरअसल कियारा के पेरेंट्स का तो फिल्मों से कोई लेना देना नहीं था, लेकिन कियारा की मौसी शाहीन जाफरी सलमान की कथित गर्लफ्रेंड हुआ करती थी।

लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। बस इसी कनेक्शन के चलते दोनों परिवार में अच्छे संबंध हैं। कियारा के करियर के शुरुआती दिनों में सलमान ने ही उन्हें गाइड किया था।

4. जूही चावला से कनेक्शन: जूही चावला और कियारा के पिता जगदीप आडवाणी आपस में अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में कियारा जूही को बचपन से जानती हैं। हालांकि बचपन में उन्हें ये नहीं मालूम था कि जूही इतनी बड़ी स्टार हैं। वह जूही को जूही आंटी कहा करती थी।

5. करीना कपूर से कनेक्शन: कियारा की एक कजिन है अनीशा मल्होत्रा। अनीशा करीना कपूर के कजिन अरमान जैन की वाइफ हैं। दोनों ने 2019 में शादी रचाई थी। तब कियारा ने दोनों की शादी में डांस किया था। उस दौरान उनके फोटोज व वीडियोज बड़े वायरल हुए थे।

6. कियारा की बहन: इशिता आडवाणी कियारा की बड़ी बहन है। वह एक वकील हैं। 2020 में कियारा ने बहन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी जो बड़ी वायरल हुई थी। इशिता इसी साल फरवरी 2022 में कर्मा विवान संग शादी के बंधन में बंधी थी। बहन की शादी में कियारा ने बड़ा इन्जॉय किया था।

7. कुल संपत्ति: कियारा आडवाणी की नेट वर्थ 3 मिलियन डॉलर यानि लगभग 22 करोड़ रुपए है। वह वर्तमान में एक फिल्म का 4 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। कियारा कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं। इसमें 60 लाख रुपए की मर्सडीज बेंज भी शामिल हैं। कियारा मुंबई के महालक्ष्मी टावर के प्लैनेट गोदरेज में एक आलीशान घर में रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button