बॉलीवुड

नहीं रही माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता, 91 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, लाखों लोगों के दिलों की धड़कन माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता अब इस दुनिया में नहीं रही। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो माधुरी की मां स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8:30 बजे निधन हो गया है। बता दे इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षित के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी है।एक्ट्रेस की मां स्नेहलता की उम्र 91 वर्ष थी।

माधुरी को लगा बड़ा झटका

madhuri dixit

बता दें, जैसे ही फैंस को यह खबर मिली तो हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। गौरतलब है कि, हाल ही में अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हुआ है। अभी तक फैंस इससे उभर ही नहीं पाए कि एक और दुखद खबर सामने आ गई। बता दे माधुरी दीक्षित अपनी मां के बहुत करीब थी। वह आए दिन अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा करती रहती थी। इसी बीच मां का इस तरह से चले जाना माधुरी के लिए बड़े सदमे से कम नहीं है।

madhuri dixit

बता दे रिक्कू राकेश नाथ ने कहा कि, “हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा।” बता दें, माधुरी दीक्षित एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती है। वह चार भाई बहन है जिसमें माधुरी सबसे छोटी है।

madhuri dixit

मां के लिए लिखा था प्यारभरा नोट

madhuri dixit

देखा जा सकता है कि माधुरी अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा करती रहती थी। पिछले दिनों ही उन्होंने अपने मां के 90वें जन्मदिन के दौरान एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए बहुत इमोशनल पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि, “जन्मदिन मुबारक हो, वे कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे और अधिक सही नहीं हो सकते। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपकी ओर से मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।

madhuri dixit

मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं!” मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की मां का अंतिम संस्कार शाम दोपहर 3 से 4 बजे के बीच वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने यह भी खुलासा किया था कि वह अपनी मां की वजह से ही एक्ट्रेस बनने में कामयाब रही, जब कई लोग उन्हें ताने देते थे तब उनकी मां उनका हमेशा सपोर्ट किया करती थी। बता दें, माधुरी दीक्षित हूबहू अपनी मां की तरह दखाई देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button