बॉलीवुड

योगा क्लास के बाहर हैरान-परेशान दिखीं मलाइका अरोड़ा, इस कारण कर रही थी जल्दबाजी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन चर्चा में रहती है। मलाइका कभी अपने फोटोशूट के कारण चर्चा में आ जाती है तो कभी उनके जिम लुक भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा को मुंबई की सड़कों पर देखा गया है जहां पर वह जिम ड्रेस पहने हुए हैरान-परेशान दिखाई दी। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें मलाइका का लुक भी काफी अलग दिखाई दिया।

malaika arora

वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा योगा क्लास के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पैपराजी ने उन्हें सपोर्ट कर लिया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा बिना मेकअप के दिखाई दी। हालाँकि वह नो मेकअप लुक में भी बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाई दी। वही उनके चेहरे से भी ग्लो छलक रहा था।

malaika arora

इस दौरान मलाइका कार से उतरते ही हैरान परेशान नजर आई। जैसे ही उन्होंने पैपराजी को देखा तो उन्होंने जल्दी-जल्दी पोज दिए है और वह जाने लगी। रिपोर्ट की मानें तो मलाइका अरोरा योगा क्लास के लिए देर हो गई थी जिसकी वजह से वह जल्दबाजी करने लगी, इस दौरान उन्होंने भागते दौड़ते योगा क्लास को अटेंड किया।

malaika arora

गौरतलब है कि मंगलवार रात मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था। इस पार्टी में करण जौहर से लेकर करीना कपूर खान तक जैसे कई कलाकार शामिल हुए। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी बहन की पार्टी में चार चांद लगाए। मलाइका की बहन अमृता की बर्थडे पार्टी लेट नाइट चली थी, ऐसे में सुबह-सुबह मलाइका भी शायद इसी वजह से योगा क्लास के लिए लेट हो गई।

बता दे मलाइका अरोड़ा बहन अमृता अरोड़ा की पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थी। इस दौरान उनकी ड्रेस काफी सुर्खियों में रही। दरअसल, मलाइका की ड्रेस काफी हद तक उर्फी जावेद की ड्रेस से मिलती-जुलती थी। ऐसे में कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “आंटी ने इसको भी अंकल बना दिया।” एक ने कहा कि, “नहीं होगी इनकी शादी कभी भी, सिर्फ टाइमपास चल रहा है।” एक अन्य ने लिखा कि, “मां और बेटे की प्यारी जोड़ी।” एक दूसरे ने कहा कि, “टॉप तो उर्फी का पहन आई।” एक अन्य ने कहा कि, “फैन्स तो हैं नहीं फिर किसको हवां में फ्लाइंग किस दे रही है?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें मलाइका अरोड़ा साल 2018 से अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। दोनों आए दिन एक साथ स्पॉट किए जाते हैं और अक्सर इनकी रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button