क्रिकेट

10वीं क्लास में इस लड़की से प्यार करते थे धोनी, कहा- ये बात साक्षी को मत बताना – देखिए वीडियो

बेंगलुरु – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ग्यारहवां सीजन में जबरदस्त फार्म में नजर आ रहे हैं। चैन्नई की ओर से कप्तान धोनी अपने पूराने अंदाज में आ चुके हैं और अपने आलोचकों को बता दिया कि वो आज भी दुनिया के बेस्ट फिनिशर हैं। आपको बता दें कि दो सीजन से आईपीएल से बैन रही चेन्नई सुपर किंग वापस आ चुकी है। टीम धोनी की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें इस बार सभी प्लेयर्स की फिर से निलामी हुई है। जिसकी वजह से टीमों के सभी खिलाड़ी बदल गए हैं।  लेकिन, इन सबसे बीच एक इंवेट के दौरान धोनी ने अपने पहले प्यार के बारे में बात की। तो आइय़े देखते हैं कि महेन्द्र सिंह धोनी का पहला प्यार कौन था

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में गल्फ ऑयल इंडिया के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपने दिल की बात  शेयर की। इस इवेंट में धोनी से एक रिपोर्टर ने उनके पहले क्रश के बारे में सवाल पूछा। हालांकि, धोनी अक्सर इस तरह के सवालों को टाल देते हैं लेकिन इस बार उन्होंने इसका जवाबा देना चाहा। पहले कुछ संकोच दिखाने के बाद उन्होंने अपने पहले क्रश के बारे में बताया। धोनी ने बताया कि जब वो 12वीं में क्लास में थे, तो ‘स्वाति’ नाम की एक लड़की पर उनका क्रश था।

धोनी ने आगे कहा कि, मैं साल 1999 में 12वीं क्लास में था। पत्रकारों के सामने अपने पहले प्यार का खुलासा करने के बाद उन्होंने कहा कि, ये बात उनकी पत्नी साक्षी के सामने न बताई जाए। महेन्द्र सिंह धोनी का पहला प्यार स्वाती नाम की लड़की थी जिसपर उन्हें बचपन में क्रश था। बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। धोनी ने साक्षी से लव मैरिज की है।

साल 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने 2017 जनवरी को भारतीय टीम की वनडे और टी-20 की कप्तानी भी छोड़ दी थी। लेकिन, इन दिनों वो आईपीएल में छाए हुए हैं। उनके लिए आईपीएल का ग्यारहवां सीजन अभी तक बेहद खास रहा है। इस बार सभी खिलाड़ियों की निलामी फिर से हुई है और सभी की टीमें बदल गई हैं। लेकिन, इस आईपीएल में 2 सालों से बैन झेल रही चेन्नई की टीम की वापसी होने से रोमांच दोगुना हो गया है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर है। धोनी की अगुवाई में टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ग्यारहवें सीजन के मुकाबले 27 मई तक 51 दिनों तक देश के 9 अलग अलग शहरों में खेले जाएंगे। आईपीएल 2018 में अभी तक लगभग 45 मैच हुए हैं। लेकिन, इन मैचों में अभी तक वैसा ही रोमांच देखने को मिला है जो पहले देखा जाता था। आपको बता दें कि चेन्नई और हैदराबाद की टीम इस आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, बैंगलोर, दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है।

देखें वीडियो-

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button