समाचार

ननद बनी दूल्हा, भाभी बनी दुल्हन, घरवालों के सामने पहनाई वरमाला – Video

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ बेहद अनोखे भी होते हैं। इन दिनों दो लड़कियों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दूल्हा बनकर आती है। वहीं दूसरी लड़की दुल्हन बनकर उसका इंतजार करती है। इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला डालते हैं। यहां तक कि 7 फेरे भी लेते हैं।

ननद-भाभी ने की शादी?

इसके बाद घर परिवार के लोग दूल्हा और दुल्हन को गोद में उठा लेते हैं। इस दौरान परिवार में खुशी का माहौल दिखता है। कोई भी इस चीज का विरोध नहीं करता है। बल्कि सभी हंसी खुशी इन रस्मों को निभाते हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों लड़कियां आपस में ननद और भाभी है। हालांकि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है। लेकिन लोगों ने इस वायरल वीडियो की सच्चाई दुनिया के सामने उजागर की है।

खास रस्म का हिस्सा है ये शादी का नाटक

दरअसल इस वीडियो के कमेंट सेक्शन पर नजर डाले तो कई लोगों ने बताया कि ये कोई असली शादी नहीं है। बल्कि यह एक लोकल रस्म है जिसमें शादी का नाटक किया जा रहा है। ऐसी रस्म अक्सर यूपी के कुछ समुदायों में देखने को मिलती है। इस रस्म को नाटकों या नटका कहते हैं। इसमें आमतौर पर दुल्हन की बहन दूल्हा बनती है। वहीं भाभी दुल्हन बनती है। फिर दोनों शादी का नाटक करते हैं।

लोगों ने दिए दिलचस्प रिएक्शन

यह एक हंसी मजाक के लिए किए जाने वाली पुरानी परंपरा है। इसे बारात के जाने के बाद घर के लोग करते हैं। दो लड़कियों की इस शादी का वीडियो reenu_sharma31 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखकर इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। अधिकतर लोगों ने पहले इसे असली की शादी मान लिया था। लेकिन कुछ लोगों ने समझाया कि यह एक रस्म है। शादी असली नहीं बल्कि नाटक है।

यहां देखें दो लड़कियों की शादी का वीडियो

वैसे आपने कभी इस तरह की रस्म देखी या सुनी है? आपके यहां शादी से जुड़ी और कौन सी दिलचस्प रस्में होती हैं? हमे कमेंट कर अपने जवाब जरूर दें। वीडियो पसंद आया तो शेयर करना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button