समाचार

निक्की यादव की हत्या कर फ्रिज में शव रखने वाला साहिल अदालत में हुआ पेश, कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली का निक्की यादव मर्डरकेस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस केस में आरोपी साहिल गहलोत है जिसने निक्की की हत्या कर शव फ्रिज में रख दिया था। यह केस फेमस श्रद्धा हत्याकांड से मिलता जुलता है। आरोपी आफताब पूनावाल की तरह साहिल गहलोत को भी मौत की सजा देने की मांग उठ रही है। हाल ही में साहिल की अदालत में पेशी थी। यहां उसे 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

ऐसे निक्की को उतारा मौत के घाट

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 14 फरवरी को साहिल को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि साहिल नए लीव इन में रह रही अपनी प्रेमिका निक्की यादव की गला घोंट हत्या कर दी। दोनों पहली बार बस में मिले थे। यहां से दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई। दोनों लीव इन में रहने लगे। इस बीच साहिल की शादी घरवालों ने कहीं और तय कर दी। निक्की को ये बात पसंद नहीं आई और वह साहिल पर शादी का दबाव बनाने लगी।

निक्की से छुटकारा पाने के लिए साहिल उसे कार में घुमाने के बहाने कश्मीरी गेट इलाके ले गया। यहां उसने निक्की की तार से गला घोंट हत्या कर दी। उसका शव उसने अपने मित्राउं स्थित ढाबे के फ्रिज में रख दिया। यह 10 फरवरी की घटना है। फिर साहिल ने शादी भी कर ली। उधर निक्की के गायब होने पर पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की। वह ढाबे पर पहुंची और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पिता लगा रहे न्याय की गुहार

निक्की के पिता सुनील यादव अब अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वह साहिल को सख्त से सख्त सजा दिलाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी का शव दिल्ली के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिफ्ट किया गया है। यहां उसका पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद चीजें और क्लियर हो सकेगी।

निक्की और साहिल साल 2018 से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताया था। लेकिन किसे पता था कि इस प्रेम कहानी का अंत इतना बुरा होगा। साहिल ने दूसरी लड़की के लिए निक्की को धोखा दिया। श्रद्धा हत्याकांड की तरह इस आरोपी ने भी अपनी लीव इन पार्टनर का मर्डर कर शव फ्रिज में छिपा दिया। बरहाल बाबा हरिदास नगर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button