बॉलीवुड

ईशा अंबानी से पहले भी हो चुका है ‘अंबानी फैमली’ में जुड़वां बच्चों का जन्म, हुआ था ग्रेंड वेलकम

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी का परिवार अपनी शानों-शौकत के लिए जाना जाता है। इस घर में मौजूद लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं जिसकी वजह से ये आए दिन चर्चा में भी रहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आम लोगों के मन में भी इनके परिवार से जुड़ी छोटी से छोटी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। ऐसे में दोनों बच्चों का शानदार स्वागत किया गया था जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं केवल ईशा अंबानी को ही नहीं बल्कि इससे पहले भी अंबानी फैमली में जुड़वा बच्चों का जन्म हो चुका है।

आईवीएफ की मदद से मां बनी नीता

ambani family

दरअसल, ईशा अंबानी नहीं बल्कि उनकी मां नीता अंबानी पहले जुड़वा बच्चों की मां बनी थी। बता दे नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी साल 1984 में हुई थी। बता दें, नीता अंबानी को बचपन से ही क्लासिकल डांस का शौक था. ऐसे में उन्होंने 8 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि नीता अंबानी ने टीचर और इंटीरियर डिजाइनर की डिग्री भी हासिल की है।

ambani family

बता दें एक बार नीता सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी जहां पर धीरूभाई अंबानी की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने अपने बेटे मुकेश अंबानी के लिए उन्हें चुन लिया। इसके बाद 1984 में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने शादी रचा ली। हालांकि शादी के बाद नीता अंबानी मां नहीं बन पा रही थी जिसके बाद इन्होंने आईवीएफ की मदद ली।

nita ambani

इसके बाद 23 अक्टूबर 1991 में नीता अंबानी जुड़वा बच्चों की मां बनी जिनका नाम ईशा अंबानी और आकाश अंबानी है। जुड़वा बच्चे होने के बाद अंबानी परिवारी में ग्रेंड वेलकम किया गया था। वहीं धीरूभाई अंबानी ने अपने पोते और पोतियों पर पानी की तरह पैसा बहाया था। इसके बाद साल 1995 में अनंत अंबानी का जन्म हुआ जिनकी हाल ही में राधिका मर्चेंट से सगाई हुई है।

शादी के 5 साल बाद मां बनी ईशा

nita ambani

बात की जाए ईशा अंबानी के बारे में तो ईशा अंबानी की शादी मशहूर बिजनेसमैन आनंद पिरामल से साल 2018 में हुई। बता दे ईशा और आनंद पिरामल की उम्र में करीब 6 साल का फासला है। शादी के 5 साल बाद कपल के घर जुड़वा बच्चों का नाम जन्म हुआ। बता दें, ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर साल 1991 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई अपने ही स्कूल यानी कि मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी स्कूल से पूरी की।

nita ambani

इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशिया स्टडीज में पूरा किया। इसके बाद ईशा अंबानी ने साल 2014 में बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर मैनेजमेंट कंसलटिंग फॉर्म मैककिनसे एंड कंपनी के साथ काम किया। फ़िलहाल मां बनने के बाद ईशा अंबानी अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button